पुतिन का राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत

पुतिन का राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत

By : Swadesh Bhopal
पुतिन का राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर पुतिन ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

पुतिन का चार साल बाद भारत आगमन 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का चार साल बाद भारत आगमन भव्य तरीके से हुआ 4 दिसंबर को पुतिन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने पुतिन के सम्मान में प्राइवेट डिनर का आयोजन भी किया। राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, CDS जनरल अनिल चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पुतिन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ सात मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन आज दो अहम बैठकें करेंगे, जिनमें से एक बंद कमरे में होगी। इन बैठकों के दौरान भारत और रूस के बीच व्यापार, निवेश और उद्योग क्षेत्र में 25 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

पुतिन के आगमन के अवसर पर भारत-रूस बिजनेस फोरम भी आयोजित किया गया। इसमें प्रमुख भारतीय उद्योगपति और कारोबारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। फोरम के दौरान दोनों देशों ने निवेश और व्यापार बढ़ाने के कई अवसरों पर चर्चा की। इसके बाद पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। कार्यक्रमों के समापन के बाद पुतिन मॉस्को के लिए रवाना हो गए।

25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है

इस दौरे से भारत-रूस रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। चार साल बाद पुतिन की यह यात्रा दोनों देशों के बीच भरोसेमंद साझेदारी और व्यापारिक अवसरों को मजबूत करने का संकेत देती है। दोनों नेता कुछ देर में 23वीं भारत-रूस समिट में शामिल होंगे। भारत-रूस के बीच शुक्रवार को 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है।

संबंधित सामग्री

Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान के राजा ने 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।

Nov 02, 2026
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े: मोदी

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े: मोदी

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2011 से 2023 के बीच भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। रोजगार बढ़ा, लेकिन युवाओं की बेरोजगारी और कम कमाई अब भी चुनौती है।

Nov 01, 2026
PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सुपवा के विद्यार्थियों का नाटक शून्य से शिखर तक देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष और सेवा की प्रेरणा देता है।

Oct 30, 2026
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026