राहुल गांधी के आरोप पर अमित शाह का जवाब

राहुल गांधी ने एनएसयूआई के युवा महिला कार्यकर्ताओं को आगे किया, पुलिस पर लगाए आरोप

SIR के खिलाफ प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने NSUI के युवा कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस पर ज्यादती के आरोप लगाए। अमित शाह ने देश की आत्मा गांव, किसान और खेतों में बसने की बात कही

By : स्वदेश डेस्क
राहुल गांधी ने एनएसयूआई के युवा महिला कार्यकर्ताओं को आगे किया, पुलिस पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि देश की आवाज सिर्फ कुछ राजनीतिक दलों के  प्रदर्शन से तय नहीं होती, इस टकराव में कांग्रेस ने NSUI की युवा महिला कार्यकर्ताओं को सामने रखकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि भाजपा ने राहुल गांधी के देश का प्रतिनिधित्व करने के दावे को चुनौती दी ।

राहुल गांधी ने छात्राओं के आरोपों को बनाया मुद्दा

14 अक्टूबर को राहुल गांधी ने अपने आवास पर NSUI के छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेते समय उनके साथ मारपीट की, छात्रा अदिरा ने दावा किया कि पिटाई से उनके कान को नुकसान पहुंचा और सुनने की क्षमता प्रभावित हुई। एक अन्य कार्यकर्ता ने भी चेहरे पर चोट लगने का आरोप लगाया ।

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों से वीडियो और दूसरे सबूत सुरक्षित रखने को कहा उन्होंने दावा किया कि इन सबूतों के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।  

अमित शाह का जवाब- देश की आवाज गांवों में भी

इससे पहले अमित शाह ने विपक्ष के SIR विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश की आत्मा गांवों, खेतों, किसानों, जंगलों और दूर-दराज के इलाकों में बसती है,  उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ राजनीतिक दलों के प्रदर्शन से किसी नेता को पूरे देश की आवाज नहीं माना जा सकता ।

SIR पर सियासी टकराव तेज

दरअसल, SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच टकराव अब सड़क से राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। कांग्रेस पुलिस कार्रवाई और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है, जबकि भाजपा विपक्ष के आंदोलन की व्यापकता पर सवाल कर रही है। अब इस विवाद में पुलिस पर लगे आरोपों की जांच और SIR को लेकर उठे सवाल अहम रहेंगे ।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026