राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट: विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, UP के 10 शहरों में घना कोहरा

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट: विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, UP के 10 शहरों में घना कोहरा

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश की चेतावनी है। यूपी के 10 शहरों में घना कोहरा छाया है, औली में तापमान माइनस 8 डिग्री पहुंच गया।

By : Swadesh Bhopal
राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट: विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, UP के 10 शहरों में घना कोहरा

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में मंगलवार को भी मौसम ने राहत नहीं दी। ठंड, कोहरा और तेज हवाओं के बीच अब बारिश और आंधी की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह करवट ले सकता है, वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ठिठुरन लगातार बढ़ रही है

राजस्थान: 5 दिन बाद आंधी-बारिश की चेतावनी

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी के बाद इसका असर साफ दिखने लगेगा। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है फिलहाल हालात ये हैं कि बीकानेर, चूरू जैसे इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। सोमवार सुबह ग्रामीण इलाकों में तो हालात ऐसे थे कि सामने खड़ा वाहन भी नजर नहीं आ रहा था



उत्तर प्रदेश: 10 शहर कोहरे में, 5 दिन बारिश का अलर्ट

यूपी में मौसम अचानक बिगड़ गया है। आगरा में ताजमहल धुंध में पूरी तरह छिपा नजर आया। लखनऊ, बाराबंकी, हाथरस समेत 5 शहरों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि अलीगढ़ और लखीमपुर खीरी में एक दिन पहले ओले भी गिरे थे

बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड

नोएडा, अलीगढ़, जौनपुर सहित करीब 10 शहरों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी कई जगह 50 मीटर तक सिमट गई है। मौसम विभाग ने 22 से 26 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है, रात का पारा कई जिलों में 6 डिग्री के आसपास पहुंच गया

उत्तराखंड: औली में पानी जमा, पारा -8°

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में नदी-नाले और झरने जमने लगे हैं। औली में तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे खुले में रखा पानी भी जम गया, स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह घर से निकलना मुश्किल हो रहा है, हवा के साथ ठंड सीधे शरीर में चुभ रही है


अगले 2 दिन का मौसम कैसा रहेगा 

उत्तर भारत में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रहेगी, कई इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है . उत्तर भारत में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं। राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, पश्चिमी इलाकों में कोहरा भी परेशान करेगा कुल मिलाकर, पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होते ही पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से भारी रहने वाले हैं यह तय माना जा रहा है.

संबंधित सामग्री

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में आंधी-बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं।<br/>

Apr 24, 2026
उत्तर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव: राजस्थान में ओले, यूपी में हादसे, हिमाचल-जम्मू में बर्फबारी

उत्तर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव: राजस्थान में ओले, यूपी में हादसे, हिमाचल-जम्मू में बर्फबारी

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और ओले। यूपी में हादसे, हिमाचल-जम्मू में बर्फबारी। IMD ने अलर्ट जारी किया।

Apr 05, 2026
छत्तीसगढ़ में Heat से लोग बेहाल : 38°C तक पहुंचा पारा, IMD का कई जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में Heat से लोग बेहाल : 38°C तक पहुंचा पारा, IMD का कई जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मार्च में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। बिलासपुर में तापमान 38°C पहुंचा, लोग तेज धूप से परेशान। मौसम विभाग ने बस्तर सहित कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है।<br/>

Mar 13, 2026
गर्मी का डबल अटैक, एक ओर लू, दूसरी ओर दो दिन बाद बारिश का अलर्ट

गर्मी का डबल अटैक, एक ओर लू, दूसरी ओर दो दिन बाद बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मार्च में ही तेज गर्मी का असर, नर्मदापुरम में पारा 40 डिग्री पार। भोपाल जलाभावग्रस्त घोषित, निजी ट्यूबवेल खनन पर रोक। 15-16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट।

Mar 13, 2026
बारिश, कोहरा और तेज हवाएं: उत्तर भारत में मौसम का तिहरा अलर्ट!

बारिश, कोहरा और तेज हवाएं: उत्तर भारत में मौसम का तिहरा अलर्ट!

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश, कोहरा और तेज हवाओं का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम बिगड़ा।

Jan 27, 2026