राजकोट में 12 घंटे में 7 बार कांपी जमीन, स्कूलों में एहतियातन छुट्टी

राजकोट में 12 घंटे में 7 बार कांपी जमीन, स्कूलों में एहतियातन छुट्टी

गुजरात के राजकोट में 12 घंटे में 7 भूकंप के झटके। तीव्रता 2.7 से 3.8 रही। एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित।

By : City Desk
राजकोट में 12 घंटे में 7 बार कांपी जमीन, स्कूलों में एहतियातन छुट्टी

गुजरात के राजकोट में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत कुछ अलग ही अंदाज़ में हुई. लोग अभी नींद से पूरी तरह जागे भी नहीं थे कि धरती बार-बार हिलने लगी, बीते 12 से 24 घंटों के बीच भूकंप के कुल 7 झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया हालांकि राहत की बात यह रही कि झटके हल्के थे और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है ।

कितनी तीव्रता के थे झटके?

सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इन सभी झटकों की तीव्रता 2.7 से 3.8 मैग्नीट्यूड के बीच दर्ज की गई। सबसे तेज झटका शुक्रवार सुबह 6:19 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.8 थी, अधिकारियों के अनुसार भूकंप का केंद्र राजकोट से सटे उपलेटा से करीब 28 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया है ।

सुबह-सुबह 6 बार हिली धरती

शुक्रवार सुबह लगातार झटकों ने लोगों की घबराहट बढ़ा दी। समय के हिसाब से झटकों का क्रम कुछ इस तरह रहा

  • पहला झटका: सुबह 6:19 बजे
  • दूसरा झटका: 6:55 बजे
  • तीसरा झटका: 6:58 बजे
  • चौथा झटका: 7:10 बजे
  • पांचवां झटका: 7:13 बजे
  • छठा झटका: 7:33 बजे

इसके अलावा गुरुवार रात 8:43 बजे भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था. बार-बार आ रहे कंपन ने लोगों के मन में बड़े भूकंप की आशंका पैदा कर दी है ।

स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

लगातार झटकों को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है । भारत सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने जनवरी 2025 में नया भूकंप डेंजर मैप जारी किया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत की करीब 75% आबादी भूकंप के खतरनाक क्षेत्रों में रह रही है, हिमालयी क्षेत्र को पूरी तरह अल्ट्रा-हाई रिस्क ज़ोन (Zone VI) में रखा गया है वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमालय के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स पिछले करीब 200 सालों से पूरी तरह सक्रिय नहीं हुई हैं, जिससे वहां भारी तनाव जमा हो चुका है। ऐसे में भविष्य में बड़े भूकंप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

संबंधित सामग्री

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी की। उन्होंने किसानों, MSP, खाद की कीमतों और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं पर भी बात की।

Oct 30, 2026
गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात के नर्मदा जिले की अदालत ने AAP विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और 7 अन्य को वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली के मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई है।

Jun 23, 2026
सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ को भारत की अजेय आत्मा और सभ्यता का प्रतीक बताया। उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से लिखा।

May 08, 2026
Delhi-NCR Earthquake: रात में हिली धरती, 5.9 तीव्रता के झटकों से दहशत

Delhi-NCR Earthquake: रात में हिली धरती, 5.9 तीव्रता के झटकों से दहशत

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 रही और केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। जानें पूरी अपडेट।

Apr 03, 2026
गुजरात में 2300 किलो ड्रग्स गायब: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ‘चूहे और नमी’ वाले तर्क पर उठे सवाल

गुजरात में 2300 किलो ड्रग्स गायब: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ‘चूहे और नमी’ वाले तर्क पर उठे सवाल

गुजरात में पुलिस हिरासत से 2300 किलो ड्रग्स गायब। CAG रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल, चूहे और नमी वाले तर्क पर जताई आपत्ति। जानिए पूरा मामला।

Mar 26, 2026