Delhi-NCR Earthquake: 5.9 तीव्रता के झटके

Delhi-NCR Earthquake: रात में हिली धरती, 5.9 तीव्रता के झटकों से दहशत

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 रही और केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। जानें पूरी अपडेट।

Delhi-NCR Earthquake: रात में हिली धरती, 5.9 तीव्रता के झटकों से दहशत

Earthquake News

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार (3 अप्रैल) की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश तक देखा गया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वतीय क्षेत्र में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। इसका स्थान स्थान: 36.52° उत्तरी अक्षांश, 71.01° पूर्वी देशांतर और गहराई: 175 किलोमीटर आंकी गई। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में 10 से 15 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चार देशों में महसूस हुए झटके

इस भूकंप का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। झटके भारत,पाकिस्तान,अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान चार देशों में महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

तिब्बत में भी आया था भूकंप

इससे पहले शाम 8 बजकर 12 मिनट पर तिब्बत क्षेत्र में भी हल्के झटके महसूस किए गए थे। वहां भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई थी।

भूकंप क्यों आता है? समझें वैज्ञानिक कारण

भूकंप पृथ्वी की सतह के अचानक हिलने या कांपने की घटना है, जो टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों से जुड़ी होती है। पृथ्वी की बाहरी परत कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी होती है, जो लगातार धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं। जब प्लेटों के किनारे आपस में अटक जाते हैं, तो तनाव बढ़ता है। एक समय के बाद यह तनाव अचानक टूटता है। इससे ऊर्जा रिलीज होती है और भूकंपीय तरंगें बनती हैं। यही तरंगें धरती को हिलाती हैं, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं। 

प्रशासन सतर्क, लोगों से अपील

प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाना और खुले क्षेत्र में रहना सबसे बेहतर उपाय होता है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। लेकिन लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026