Bank Holiday On 26 august 2026 reasons

Bank Holiday: बैंक जाने पहले पढ़ लें ये खबर! 26 अगस्त को है हॉलिडे, जानिए RBI ने क्यों दी छुट्टी

आरबीआई ने26 अगस्त, बुधवार को ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि कुछ राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। बैंक जाने से पहले राज्यों की लिस्ट देख लें।

By : स्वदेश डेस्क
Bank Holiday: बैंक जाने पहले पढ़ लें ये खबर! 26 अगस्त को है हॉलिडे, जानिए RBI ने क्यों दी छुट्टी

26 august bank Holiday News

अगर आपको बुधवार 26, अगस्त को बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना है तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी की जांच जरूर कर लें। देश के कई राज्यों में 26 अगस्त को बैंक ब्रांच बंद रहेगी। हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी। कुछ राज्यों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।

पहले जानें 26 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 26 अगस्त को कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद, बारावफात और स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना,मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

इन राज्यों में बंद रहेगी बैंक ब्रांच

26 अगस्त को बेलापुर और मुंबई में ईद-ए-मिलाद के कारण बैंक बंद रहेंगे। बेंगलुरु, भोपाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, कानपुर, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के चलते बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।  केरल में ईद-ए-मिलाद के साथ तिरुवोनम के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

26 अगस्त को इन बैंकों की शाखाएं रहेंगी बंद

26 अगस्त को जिन राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में RBI के कैलेंडर के अनुसार बैंक अवकाश है। वहां SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। निजी बैंकों में HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank जैसी शाखाएं भी स्थानीय अवकाश के अनुसार बंद रहेंगी। RBI की सूची में 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद/बारावफात/मिलाद-उन-नबी और केरल में तिरुवोनम के कारण अवकाश दर्ज है।

केरल में तिरुवोनम का अवकाश

तिरुवोनम केरल में ओणम उत्सव का प्रमुख दिन है। मलयाली समुदाय के बीच इस त्योहार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने धरती पर लौटते हैं। इस अवसर पर घरों के सामने फूलों से पुक्कलम सजाने की परंपरा है। तिरुवोनम के चलते केरल में बैंक बंद रहेंगे।

आंध्र प्रदेश में बदली गई छुट्टी की तारीख

आंध्र प्रदेश में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यहां 25 अगस्त को छुट्टी घोषित थी। लेकिन चांद दिखने से जुड़ी स्थिति के बाद इसे 26 अगस्त कर दिया गया। ऐसे में बुधवार को राज्य में बैंक के सात सरकारी कार्यालय और स्कूल भी बंद रहेंगे।

इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

बता दें कि 26 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और असम में बैंक सामान्य रूप से खुले रहने की जानकारी दी है। यानी इन राज्यों में ग्राहकों को बैंकिंग के लिए ब्रांच जाने में परेशानी नहीं होगी।

अगस्त में आगे कब बंद रहेंगे बैंक

पहले 26 अगस्त को छुट्टी पड़ रही है। इसके बाद 28 अगस्त को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंकिंग अवकाश रहेगा।

बैंक जाने से पहले छुट्टी जरूर जांचें

बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसलिए किसी जरूरी काम के लिए ब्रांच जाने से पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जांच लें। हालांकि बैंक ब्रांच बंद होने पर भी कई डिजिटल बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध रहती हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026