संघ का न्यूयॉर्क सम्मेलन आमंत्रित

संघ को जानने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति आमंत्रित : आंबेकर

संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' में सभी को आमंत्रित किया, जहां डॉ. मोहन भागवत बहुसांस्कृतिक संवाद करेंगे।

By : नरेंद्र कुमार
संघ को जानने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति आमंत्रित : आंबेकर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने जारी एक संदेश में कहा कि न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाला ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ एक ऐसे अंतरधार्मिक सम्मेलन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एक विविध, बहुसांस्कृतिक और बहुधार्मिक जनसमूह से संवाद करेंगे।

आंबेकर बोले- खुली चर्चा और आपसी सम्मान जरूरी

खुली चर्चा और आपसी सम्मान की भावना से आयोजित यह आयोजन उस भारतीय लोकाचार को दर्शाता है, जो मूल रूप से समावेशी और सभी का स्वागत करने वाला है। उन्होंने कहा कि हम संघ के दृष्टिकोण और दर्शन के बारे में अधिक जानने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को संवाद के इन खुले मंचों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।

29 अगस्त को मैनहट्टन में होगा आयोजन

उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ का आयोजन किया गया है, जिसे डॉ. भागवत मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भारत और दुनिया भर के विभिन्न समुदायों के साथ जुड़ाव की उस दीर्घकालिक परंपरा के अनुरूप है, जो आपसी समझ और साझा उद्देश्यों को बढ़ावा देती है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Dhar Bhojshalahistory:  भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

Dhar Bhojshalahistory: भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के दौरान भोजशाला के इतिहास पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई।

Nov 03, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026
संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की सौ वर्ष की यात्रा उपहास से अपेक्षा तक पहुँची है। अब संवाद, सामाजिक विश्वसनीयता, समन्वय और मूल वैचारिक अधिष्ठान बनाए रखना उसकी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

Nov 02, 2026
Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

राजधानी भोपाल में वर्षा योग चातुर्मास कर रहे आचार्य समयसागर महाराज के दर्शनार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे।

Oct 29, 2026