sarsanghchalak dr Mohan Bhagwat speck youth

जबलपुर में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का युवाओं से संवाद; बोले-'देश तोड़ने की कीमत पर आंदोलन स्वीकार नहीं'

जबलपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने महाविद्यालयीन छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश तोड़ने की मानसिकता से होने वाले आंदोलन स्वीकार नहीं किए जा सकते।

By : संजय चतुर्वेदी
जबलपुर में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का युवाओं से संवाद; बोले-'देश तोड़ने की कीमत पर आंदोलन स्वीकार नहीं'

Sarsanghchalak dr mohan bhagwat

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने छात्र आंदोलन की परंपरा का स्वागत करते हुए आंदोलन की नीयत और लक्ष्यों पर भी बात करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना गलत नहीं है, बल्कि यह ठीक ही है। छात्रों और सरकार के बीच जारी वर्तमान गतिरोध को उन्होंने विवाद मानने से इनकार किया। डॉ. भागवत ने जोर देकर कहा कि देश को तोड़ने की मानसिकता से होने वाले आंदोलन स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं।

डॉ. भागवत रविवार को जबलपुर के श्रीराम कॉलेज में महाकोशल प्रांत के महाविद्यालयीन छात्रों के साथ संवाद कर रहे थे। डॉ. भागवत इन दिनों तीन दिन के प्रवास पर जबलपुर में हैं। एक सवाल के जवाब में डॉ. भागवत ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोई संबंध नहीं है, हां संघ के लोग जरूर सरकार में है। संघ विचार से प्रेरित संगठन स्वयं अपने संसाधनों से चलाते हैं, वे किसी से कोई धन नहीं लेते हैं। खुद के समर्पण से वे संगठन चलाते हैं।

डॉ. भागवत ने कहा कि संघ का काम व्यक्ति निर्माण है। व्यक्ति निर्माण में सारे अच्छे गुण शामिल हैं और संघ के व्यक्ति निर्माण में सद्गुणों के साथ राष्ट्रीयता के लिए समर्पित होने का भाव सिखाया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज संघ से जो लोग हैं, वे बदले में कुछ पाने के लिए नहीं आए है, वे स्वयं को संघ का घटक मानते हैं, और इसी संकल्प के साथ वे संघ में काम करते है। इसी आधार पर हम कहते है कि सब मिलकर संघ को चलाते है।

समाज में वैचारिक विभाजन की प्रवृत्ति और संस्कारों की कमी संबंधी सवाल पर डॉ. भागवत ने कहा कि हमें सबसे पहले अपने को ठीक करना है, अगर हम ठीक हो गए, तो सब कुछ ठीक होगा। कार्यक्रम के समापन सत्र में उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदार होने की बात कही।

संकट में सहायता करना हिन्दू का स्वभाव

डॉ. भागवत ने कहा कि हिन्दू धर्म मानव धर्म है। इसका उदाहरण हमें कोरोना के समय देखने को मिला। सभी ने एक दूसरे की सहायता की। जो संकट में था, उसे सहारा दिया और जिस तरह से कोरोना आया, उसी तरह से वह चला भी गया। संवाद के बीच डॉ. भागवत ने लव जिहाद, मतांतरण जैसे मुद्दों पर भी युवाओं के सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026