सेंसेक्स में तेजी

सेंसेक्स में लौटी रफ्तार, 100 अंक चढ़ा बाजार; बैंकिंग-IT शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स ने 100 अंकों की बढ़त हासिल की, जबकि बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। दो नए IPO भी खुले।

By : नरेंद्र कुमार
सेंसेक्स में लौटी रफ्तार, 100 अंक चढ़ा बाजार; बैंकिंग-IT शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार में सितंबर के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 72,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 22,700 के आसपास फ्लैट है।बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली अब भी बाजार के लिए चिंता का फैक्टर बनी हुई है।

आज खुल रहे 2 IPO

आज से दो IPO में निवेश का मौका मिल रहा है। सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी विशाल निर्मिति और ज्वैलरी सेक्टर की नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी के IPO आज खुल गए हैं। निवेशक 5 अक्टूबर तक इनमें बोली लगा सकेंगे।विशाल निर्मिति IPO से 178 करोड़ रुपए और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी 108 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई 1.28% ऊपर है। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग करीब सपाट कारोबार कर रहे हैं।इससे पहले 29 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही। डाउ जोन्स 132 अंक गिरा, जबकि नैस्डैक 23 अंक और S&P 500 13 अंक नीचे बंद हुआ।

7 दिन में FII ने 24,055 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार पर दबाव बनाए हुए है। पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने 24,055 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने इसी अवधि में 19,281 करोड़ रुपए की खरीदारी की।पिछले 30 दिनों में FII/FPI की नेट बिकवाली 33,865 करोड़ रुपए रही, जबकि DII ने 64,759 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल सेंसेक्स 243 अंक गिरा था

29 सितंबर को सेंसेक्स 243 अंक गिरकर 72,529 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 64 अंक नीचे 22,716 के स्तर पर आ गया था।आज बाजार में शुरुआती तेजी के बीच निवेशकों की नजर बैंकिंग और IT शेयरों के प्रदर्शन के साथ विदेशी निवेशकों की खरीद-बिकवाली पर बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026