शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार; कल की गिरावट की भरपाई

शुक्रवार को सेंसेक्स ने 450 अंकों की बढ़त दिखाई और 76,600 के स्तर पर पहुँच गया, जबकि निफ्टी भी 23,950 के पार गया।

By : नरेंद्र कुमार
शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार; कल की गिरावट की भरपाई

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार, 4 सितंबर को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की। सेंसेक्स करीब 450 अंक चढ़कर 76,600 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में भी करीब 50 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 23,950 के आसपास कारोबार कर रहा है।

बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले यानी गुरुवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। हालांकि, शुक्रवार को एशियाई बाजारों की मजबूती और घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिलता नजर आया।

एशियाई बाजारों में भी खरीदारी

शुक्रवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.24% की बढ़त के साथ 6,673 पर पहुंचा। जापान का निक्केई 0.89% चढ़कर 64,784 पर और हांगकांग का हैंगसेंग 2.14% की तेजी के साथ 25,741 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू निवेशकों की खरीदारी जारी

घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की बाजार में खरीदारी का सिलसिला बना हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सात दिनों में DII ने 14,226 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों का आंकड़ा देखें तो घरेलू निवेशकों की खरीदारी 64,387 करोड़ रुपए रही।इसके उलट विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII/FPI की बिकवाली जारी है। पिछले सात दिनों में उन्होंने 2,500 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। 30 दिनों में यह आंकड़ा 4,471 करोड़ रुपए रहा।

एक दिन पहले सेंसेक्स 417 अंक गिरा था

गुरुवार, 3 सितंबर को शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इंडिकेटिव क्लोजिंग के दौरान सेंसेक्स करीब 2,100 अंक तक फिसल गया था।हालांकि, अंतिम क्लोजिंग में गिरावट सीमित रही। सेंसेक्स 417 अंक यानी 0.55% नीचे 76,153 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 41 अंक यानी 0.17% की गिरावट के साथ 23,873 पर बंद हुआ था।

95 रुपए का पुट ऑप्शन 446 रुपए तक पहुंचा

गुरुवार को एक्सपायरी के दौरान बाजार में अचानक आई गिरावट का असर ऑप्शंस में भी देखने को मिला। दोपहर 3:15 बजे सेंसेक्स करीब 76,554 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। उस समय 76,600 स्ट्राइक का कॉल ऑप्शन (CE) 152 रुपए और पुट ऑप्शन (PE) 95 रुपए पर कारोबार कर रहा था।इसके बाद क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) खत्म होने तक सेंसेक्स करीब 76,152 पर आ गया। तेज गिरावट के चलते कॉल ऑप्शन की वैल्यू जीरो हो गई, जबकि 95 रुपए का पुट ऑप्शन बढ़कर 446 रुपए तक पहुंच गया।इस अचानक हुए बदलाव का सीधा असर ऑप्शन ट्रेडर्स पर पड़ा। पुट ऑप्शन खरीदने वालों को बड़ा फायदा हुआ, जबकि कॉल राइटर्स और सेलर्स को नुकसान उठाना पड़ा।

3 अगस्त से लागू हुआ नया CAS सिस्टम

भारतीय शेयर बाजार में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन यानी CAS की व्यवस्था 3 अगस्त से लागू की गई है। इसके तहत बाजार बंद होने के समय एक छोटा ऑक्शन सेशन होता है, जिसमें खरीद और बिक्री के ऑर्डर्स को मैच कर ऑफिशियल क्लोजिंग प्राइस तय की जाती है।इससे पहले शेयरों की क्लोजिंग प्राइस तय करने के लिए बाजार के आखिरी 30 मिनट यानी 3:00 बजे से 3:30 बजे तक के वेटेड एवरेज प्राइस (VWAP) का इस्तेमाल किया जाता था।नए सिस्टम का उद्देश्य भारतीय बाजारों की क्लोजिंग प्रक्रिया को चीन, ताइवान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया जैसे प्रमुख एशियाई बाजारों में अपनाई जाने वाली व्यवस्था के करीब लाना है। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि शुक्रवार की तेजी कारोबार खत्म होने तक कितनी मजबूत बनी रहती है।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़ा। बैंकिंग, FMCG व रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखी।

Oct 30, 2026