केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी का आज सुबह उपचार के दौरान भोपाल एम्स में दुःखद निधन हो गया। स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए. आज प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निवास स्थान 9-बी, साकेत नगर, भोपाल में रखा जाएगा.जिसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हेतु उनके पैतृक ग्राम जैत, जिला सीहोर के लिए प्रस्थान करेगा। अंतिम संस्कार आज अपराह्न 3:00 बजे ग्राम जैत में संपन्न होगा।