Sehore Tribal Houses Demolished ST Panel Notice MP

breaking News: कोसमी में आदिवासियों के घर तोड़ने पर ST आयोग का एक्शन, सरकार से 3 दिन में मांगा जवाब

सीहोर के कोसमी गांव में 12 आदिवासी घर तोड़े जाने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने एमपी सरकार को नोटिस भेजा। मुख्य सचिव, डीजीपी, कलेक्टर और एसपी से तीन दिन में जवाब मांगा गया।

By : संजय चतुर्वेदी
breaking News: कोसमी में आदिवासियों के घर तोड़ने पर ST आयोग का एक्शन, सरकार से 3 दिन में मांगा जवाब

ST Ayog Notice In Sehore Tribal House Demolish

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर इलाके के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 मकान तोड़े जाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। आयोग ने तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस 12 अक्टूबर को जारी हुआ।

किन अफसरों को देना होगा जवाब

नोटिस में मुख्य सचिव, डीजीपी, वन विभाग के प्रमुख सचिव, सीहोर कलेक्टर और एसपी समेत संबंधित अधिकारियों के नाम हैं। मामला वन विकास निगम की कार्रवाई का है। आरोप है कि इसमें आदिवासियों के मकान गिराए गए और खेतों की फसल भी बर्बाद हुई।

शिवराज पहुंचे थे गांव, जताई थी नाराजगी

घटना के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कोसमी पहुंचे थे। उन्होंने कार्रवाई को अन्याय की हद बताया। उनका कहना था कि पुराने घर गिरा दिए गए, फसलें रौंदी गईं और कुएं भर दिए गए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मांगी थी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि सरकार ने घटना की रिपोर्ट मंगाई है। उनके मुताबिक जांच के बाद सच सामने आ जाएगा। अब आयोग के नोटिस पर प्रशासन के जवाब पर नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026