पटाखों पर पूरी रोक के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट

पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं चाहता सुप्रीम कोर्ट, कहा- आदेशों पर जमीन पर हो अमल

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटाखों पर पूरी तरह रोक लगाने के बजाय नियमों का पालन जरूरी है। दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के उपायों और ग्रीन पटाखों पर भी सुनवाई हुई।

By : स्वदेश डेस्क
पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं चाहता सुप्रीम कोर्ट, कहा- आदेशों पर जमीन पर हो अमल

नई दिल्लीः  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह दिल्ली-NCR में पटाखों पर पूरी तरह रोक लगाने के पक्ष में नहीं है । हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि उसके आदेशों का जमीन पर पालन होना जरूरी है।  जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने कहा कि अगर आदेश लागू नहीं किए गए तो उनका कोई मतलब नहीं रह जाएगा और यह मजाक बनकर रह जाएगा।

कोर्ट ने अधिकारियों से प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदमों और उनके पालन की जानकारी मांगी । साथ ही प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विराट कोहली जैसे जाने-माने खिलाड़ियों की मदद लेने का सुझाव भी दिया।

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए क्या बताया?

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने दिल्ली सरकार और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ओर से प्रदूषण रोकने के उपायों की जानकारी दी।  इनमें पुराने वाहनों पर रोक. निर्माण कार्यों पर नियंत्रण और दफ्तरों के समय में बदलाव जैसे कदम शामिल हैं।

कोर्ट ने जोर दिया कि केवल योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा । अधिकारियों को यह भी बताना होगा कि नियमों का पालन कैसे कराया जा रहा है और इन कदमों से कितना असर पड़ा है।

ग्रीन पटाखों और बेरियम पर क्या होगा?

सुनवाई में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उनकी जांच पर भी सवाल उठे  कोर्ट की मदद कर रहीं वकील ने कहा कि बाजार में बिकने वाले पटाखे तय मानकों के मुताबिक हैं या नहीं, इसकी जांच की व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए।

केंद्र सरकार ने बताया कि बेरियम वाले पटाखों पर चर्चा जारी है । बेरियम एक ऐसा रसायन है जिसका इस्तेमाल पटाखों में किया जाता है। इससे जुड़े मुद्दे पर कोर्ट तीन हफ्ते बाद विचार करेगा।

पटाखों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग भी कोर्ट के सामने रखी गई। मामला दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण, पराली जलाने और कचरा प्रबंधन से जुड़े मामलों के साथ सुना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026