SC Status Ends After Conversion: Supreme Court Ver

धर्म परिवर्तन के साथ खत्म होगा SC का दर्जा: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाएगा। हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा अन्य धर्म अपनाने पर SC/ST एक्ट का लाभ नहीं मिलेगा।

By : स्वदेश डेस्क
धर्म परिवर्तन के साथ खत्म होगा SC का दर्जा: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और अनुसूचित जाति (SC) के दर्जे को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर व्यक्ति का अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाएगा.शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद संबंधित व्यक्ति को अनुसूचित जाति के तहत मिलने वाले कानूनी संरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता।

SC/ST एक्ट का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जो व्यक्ति ईसाई या अन्य धर्म अपनाता है, वह अनुसूचित जाति समुदाय का सदस्य नहीं माना जाएगा। ऐसे मामलों में SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत संरक्षण देना उचित नहीं होगा.अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र होने से व्यक्ति को यह लाभ नहीं मिल सकता, यदि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है।

हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा

यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए दिया गया है। हाईकोर्ट ने पहले ही कहा था कि जो व्यक्ति ईसाई धर्म अपना चुका है और सक्रिय रूप से उसका पालन कर रहा है, वह अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं रह सकता।सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मामले में प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर पाया कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से ईसाई धर्म का पालन कर रहा था और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय था।

पूरा मामला क्या है

मामला एक पादरी से जुड़ा है, जिसने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी.हालांकि, बाद में इस मामले को अदालत में चुनौती दी गई, जहां यह तर्क दिया गया कि धर्म परिवर्तन के बाद संबंधित व्यक्ति अनुसूचित जाति की श्रेणी में नहीं आता।

क्या होगा असर

कानूनी जानकारो के अनुसार, इस फैसले का प्रभाव उन मामलों पर पड़ेगा, जहां धर्म परिवर्तन के बाद भी अनुसूचित जाति के अधिकारों का दावा किया जाता है.यह निर्णय भविष्य में ऐसे मामलों के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी संदर्भ के रूप में देखा जा रहा है और इससे संबंधित विवादों में स्पष्टता आने की संभावना है।

 

संबंधित सामग्री

सुप्रीम कोर्ट में प्याज-लहसुन को तामसिक बताने वाली PIL खारिज, CJI बोले- आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या?

सुप्रीम कोर्ट में प्याज-लहसुन को तामसिक बताने वाली PIL खारिज, CJI बोले- आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या?

प्याज और लहसुन को तामसिक बताने और इस पर रिसर्च की मांग वाली PIL सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। CJI सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता वकील को फटकार लगाते हुए कहा- क्या आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो?

Mar 09, 2026
ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा का नोटिफेकशन जारी, जानें फॉर्म भरने की लास्ट डेट

ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा का नोटिफेकशन जारी, जानें फॉर्म भरने की लास्ट डेट

ऑल इंडिया बार काउंसिल की 21वीं परीक्षा 7 जून को होगी। ऑनलाइन पंजीयन 11 फरवरी से, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल।

Jan 10, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: संसद हमारे आदेश नहीं बदल सकती

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: संसद हमारे आदेश नहीं बदल सकती

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिफॉर्म एक्ट 2021 के कई प्रावधान रद्द कर कहा कि संसद मामूली बदलाव कर कोर्ट के फैसले नहीं बदल सकती।

Nov 19, 2025