ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा का नोटिफेकशन जारी, जानें फॉर्म भरने की लास्ट डेट

ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा का नोटिफेकशन जारी, जानें फॉर्म भरने की लास्ट डेट

ऑल इंडिया बार काउंसिल की 21वीं परीक्षा 7 जून को होगी। ऑनलाइन पंजीयन 11 फरवरी से, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल।

By : स्वदेश डेस्क
ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा का नोटिफेकशन जारी, जानें फॉर्म भरने की लास्ट डेट

भोपाल। ऑल इंडिया बार काउंसिल की 21 वीं परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन 11 फरवरी से शुरू हो जाएगा, जो अभ्यर्थी पिछली परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, वे भी इस परीक्षा का हिस्सा बन सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी गई है। आवेदन शुल्क 1 मई तक जमा कर सकते हैं। पंजीयन फॉर्म में अगर कोई करेक्शन करना है, तो उसकी अंतिम तारीख 3 मई रखी गई है। एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 7 जून को आयोजित होगी। रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित नहीं की गई है।

ये रहेगी योग्यता एवं मापदंड

परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार का बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 या 5 वर्षीय एलएलबी पास होना अनिवार्य है। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक के साथ एलएलबी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। परीक्षा के लिए किसी भी तरह की उम्र की सीमा नहीं रखी गई है।

इतने अभ्यर्थी हुए उतीर्ण

बता दें कि एआईबीई-20 का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें देशभर से 2,51,968 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 1,74,386 उम्मीदवार पास हुए हैं। 77,579 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 1,65,613 थी, जिसमें से 1,13,063 पास हुए हैं। 52,547 पास नहीं कर पाए।

सफल महिला अभ्यर्थियों की संख्या 86,336 थी। इसमें से 61,310 को सफलता मिली। 25,026 परीक्षा पास नहीं कर पाईं। 19 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 13 पास हुए और 6 फेल हुए। मध्यप्रदेश में इस परीक्षा में 11393 अभ्यर्थियों में से 6617 पास हुए और 4776 फेल हो गए।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026