केंद्र सरकार ने दी 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं सिफारिशें!

केंद्र सरकार ने दी 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं सिफारिशें!

By : Swadesh Bhopal
केंद्र सरकार ने दी 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं सिफारिशें!

50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनधारकों को लाभ

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। तीन सदस्यीय यह आयोग 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा। इससे लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार ने जनवरी में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी, लेकिन अब जाकर इसका औपचारिक गठन किया गया है। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference) को मंजूरी दे दी है।

पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष

इस आयोग की अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई होंगी। आईआईएम बैंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष अंशकालिक सदस्य के रूप में शामिल होंगे, जबकि पंकज जैन, जो वर्तमान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव हैं, आयोग के सदस्य सचिव होंगे।यह आयोग एक अस्थायी संस्था होगी और गठित होने की तिथि से 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। जरूरत पड़ने पर आयोग बीच में भी अंतरिम रिपोर्ट सौंप सकता है।

8वां केंद्रीय वेतन आयोग क्या है?

केंद्रीय वेतन आयोग समय-समय पर गठित किए जाते हैं ताकि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन ढांचे, सेवा शर्तों, और पेंशन लाभों की समीक्षा की जा सके। आयोग देश की आर्थिक स्थिति, वित्तीय अनुशासन, और विकास कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलावों की सिफारिश करता है।आमतौर पर, वेतन आयोग की सिफारिशें हर 10 साल में लागू होती हैं। इस हिसाब से, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है।

आयोग किन बातों पर करेगा ध्यान

देश की आर्थिक स्थिति और वित्तीय अनुशासन की आवश्यकता

विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन

गैर-योगदानकारी पेंशन योजनाओं पर बढ़ते खर्च का आकलन

सिफारिशों का राज्य सरकारों के बजट पर संभावित असर

केंद्रीय उपक्रमों और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन एवं कार्य स्थितियों की तुलना

संबंधित सामग्री

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा!,मोहन सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाया

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा!,मोहन सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाया

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों का DA जनवरी 2026 से 2% बढ़ेगा। 9 माह का एरियर तीन किश्तों में मिलेगा, जबकि पेंशनर्स का DR जुलाई 2026 से बढ़ेगा।

Oct 30, 2026
MP DA Hike: MP में दिवाली से पहले बढ़ेगा 5% DA? कर्मचारियों को कितना फायदा?

MP DA Hike: MP में दिवाली से पहले बढ़ेगा 5% DA? कर्मचारियों को कितना फायदा?

मध्य प्रदेश के करीब 12 लाख शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए इस बार दिवाली खुशियों की सौगात ला सकती है।

Oct 29, 2026
MP DA Hike: दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा? 5% DA बढ़ने की उम्मीद

MP DA Hike: दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा? 5% DA बढ़ने की उम्मीद

मध्यप्रदेश में DA 58% से बढ़ाकर 63% करने की मांग है। मंजूरी मिलने पर 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को लाभ मिलेगा, लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

Oct 29, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा; पेंशनर्स को भी फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा; पेंशनर्स को भी फायदा

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 63% कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। जानिए सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।

Oct 28, 2026
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के HRA में होगा बड़ा इजाफा, Level-7 वालों को मिल सकते हैं इतने हजार रुपये

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के HRA में होगा बड़ा इजाफा, Level-7 वालों को मिल सकते हैं इतने हजार रुपये

8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के HRA में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। नई दिल्ली में फिटमेंट फैक्टर और शहर की कैटेगरी पर निर्भर करेगा HRA का निर्धारण।

Sep 06, 2026