मध्यप्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से देय होगी। जनवरी से सितंबर तक के 9 माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा, जबकि अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान मिलेगा।
वहीं, पेंशनर्स को भी राहत देते हुए जुलाई 2026 से महंगाई राहत (DR) में 2% की वृद्धि की जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी।