अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी थियेटर कमान जल्द, पाक को भी दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी थियेटर कमान जल्द, पाक को भी दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

By : Swadesh Digital
अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी थियेटर कमान जल्द, पाक को भी दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। देश की सीमाओं को और सख्त बनाने के लिए इस समय तीनों सेनाओं को नया स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे मकसद यह है कि संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सैन्य ताकत में इजाफा करना। इसी कड़ी में चीनी खतरे के मद्देनजर पहली थियेटर कमान तैयार किए जाने के आसार हैं। संभावना है कि इस साल के अंत तक यह तैयार हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका और चीन की तर्ज पर भारतीय सेनाओं को भी थियेटर कमान के भीतर लाकर आधुनिक जरूरतों के अनुरूप संचालित किया जाएगा। एक थियेटर कमान के साथ थल, जल और नभ तीनों सेनाओं की ताकत रहेगी। इसका एक मुख्यालय होगा तथा एक संचालनात्मक प्रमुख होगा। सूत्रों का कहना है कि थियेटर कमान की संरचना पर तेजी से कार्य चल रहा है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नेतृत्व में इस पर कार्य किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में तीन प्रारंभिक थियेटर कमान बनाने का प्रस्ताव है। एक पाकिस्तान सीमा के मद्देनजर, दूसरी चीन सीमा को ध्यान में रख तथा तीसरी समुद्री सुरक्षा को लेकर। इसके बाद मध्य थियेटर कमान भी बनाई जा सकती है। संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए एक लॉजिस्टिक कमान भी बाद में बनाई जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि मौजूदा परिस्थिति में चीनी सीमा को ध्यान में रखते हुए थियेटर कमान बनाई जा सकती है। इसका नाम अभी तय नहीं है, लेकिन इस कार्य को पहली प्राथमिकता में रखा गया है। पिछले दिनों में हुई सैन्य कमांडर बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा होने की खबर है। अभी सेना की सात, वायुसेना की छह तथा नौसेना की तीन कमान हैं जो बाद में थियेटर कमान का हिस्सा बन जाएंगी।

देश की रक्षा-सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर थल सेना, वायु सेना और नौ सेना की थियेटर कमान युद्धकाल में दुश्मन के लिए चक्रव्यूह का काम करती है। दरअसल, थियेटर कमान युद्ध के दौरान दुश्मन पर अचूक वार के लिए सेनाओं के सभी अंगों के बीच बेहतरीन तालमेल की प्रणाली है।

वैश्विक स्तर पर युद्ध की रणनीतियों में तमाम तरीके के बदलाव आ रहे हैं। अब प्रत्यक्ष तौर पर सैनिकों की जगह युद्ध कई मोर्चों पर एक साथ लड़ा जाता है। इसके लिे सभी मुल्क अपने सैन्य बल, संसाधनों और तकनीक का समुचित उपयोग करते हैं। इसलिए एकीकृत कमान यानी थियेटर कमान जरूरी है।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Deepak Remedies: दीपक की लौ से रोशन होंगे भाग्य के द्वार, शास्त्रों में बताए गए हैं सुख-समृद्धि के ये खास उपाय

Deepak Remedies: दीपक की लौ से रोशन होंगे भाग्य के द्वार, शास्त्रों में बताए गए हैं सुख-समृद्धि के ये खास उपाय

हिंदू धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। पूजा-पाठ से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों तक दीपक का विशेष महत्व है।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026