भारत - पाक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ कमजोर

भारत - पाक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ कमजोर

By : Jagdeesh Kumar
भारत - पाक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ कमजोर

Stock Market Updates 9 May 2025: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच अमेरिकी बाजार में जबरदस्त तेजी है। वहीं, एशियाई बाजार में भी तेजी दिखने को मिल रही है। भारतीय मुद्रा भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुई है। बीते दिन पाकिस्तान के शेयर बाजार कराची स्टॉक एक्सचेंज में लोवर सर्किट लगाना पड़ गया था। आज सेंसेक्स जहां लगभग 342.52 अंक यानी 0.43 फीसदी तेजी के बाद करीब 80,844.51 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 93.15 अंक यानी 0.38 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,439.85 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

शुक्रवार की सुबह से शेयर बाजार लाल रंग में कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दिखी। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 802.05 अंक यानी 1.00 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 79,532.76 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 267.00 अंक यानी 1.10 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,006.80 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।  

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी? 

सेंसेक्स के कुल 30 शेयर में से 25 शेयर आज गिरावट में चल रहे हैं जबकि 5 शेयर में तेजी है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 10 तेजी है और 40 में गिरावट है। सभी की निगाहें डिफेंस और कंजम्पशन के शेयर में बनी हुई हैं। टाइटन, टाटा मोटर्स के शेयर में अच्छी बढ़त दिख रही है। 

पाकिस्तान बाजार के हालत खराब

भारत में बीते दिन 8 मई को शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ था। गुरुवार शाम सेंसेक्स 412 अंक गिरने के बाद करीब 80,335 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 141 अंक की गिरावट के बाद 24,274 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, पाकिस्तान बाजार के हालत खराब थे। बीते दो दिन से पाकिस्तान के शेयर बाजार में 10 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। 

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

भारत पाकिस्तान के वार पलटवार के बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। शुक्रवार को रुपया 10 पैसे कमजोरी के साथ खुला। जहां पहले 1 डॉलर की कीमत 85.71 पैसे थे वहीं, अब बढ़कर 85.81 पैसे पहुंच गई है। 

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026