सदन में हंगामा, बाहर सियासत: पीएम मोदी का प्री-सेशन संदेश: ड्रामा नहीं, डिलीवरी

सदन में हंगामा, बाहर सियासत: पीएम मोदी का प्री-सेशन संदेश: ड्रामा नहीं, डिलीवरी

शीतकालीन सत्र के पहले दिन PM मोदी का विपक्ष पर तंज, लोकसभा में SIR को लेकर जोरदार हंगामा।

By : Swadesh Bhopal
सदन में हंगामा, बाहर सियासत: पीएम मोदी का प्री-सेशन संदेश: ड्रामा नहीं, डिलीवरी

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही दिल्ली की ठंड के बीच सियासत का पारा चढ़ गया। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया के सामने विपक्ष को ‘हार पचाने’ की सलाह देते दिखे, वहीं कुछ ही मिनटों बाद लोकसभा में विपक्षी सांसद SIR के मुद्दे पर वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी कर रहे थे। पहली ही सुबह सदन का माहौल बता गया, यह सत्र बिल्कुल शांत नहीं रहने वाला। सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने करीब 10 मिनट मीडिया से बातचीत की। 

विपक्ष को सीख देने का ऑफर

पीएम मोदी ने कहा कि हाल के चुनाव नतीजों के बाद विपक्ष को ‘पराजय की निराशा’ से बाहर आना चाहिए और सदन में मजबूत मुद्दे उठाने चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि विपक्ष चाहे तो वे उन्हें “कैसे परफॉर्म किया जाए” इस पर टिप्स भी देने को तैयार हैं।उनका तंज साफ था संसद ड्रामे की जगह नहीं, डिलीवरी का स्थान है। कांग्रेस ने तुरंत पलटवार किया सबसे बड़ा ड्रामेबाज़ ड्रामा की बात कर रहा है। सियासी तकरार की यह शुरुआत थी। 

लोकसभा में SIR पर हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने SIR मुद्दे पर नारेबाज़ी शुरू कर दी। कुछ सांसद वेल तक पहुंच गए। स्पीकर ओम बिरला ने बार-बार कहा सदन चर्चा और संवाद के लिए है”—लेकिन हंगामा जारी रहा और कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हंगामा लोकतंत्र के खिलाफ है मैं जब 2014 में आया था तो एक दिन का स्थगन भी बुरा लगता था। लोग अपने क्षेत्र के मुद्दे कैसे उठाएँ?


राज्यसभा: नए सभापति का पहला दिन 

राज्यसभा में आज नए सभापति डॉ. सीपी राधाकृष्णन का पहला दिन था। पीएम ने उनकी जमकर तारीफ की आपने कभी प्रोटोकॉल खुद पर हावी नहीं होने दिया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सभापति का स्वागत किया, लेकिन अपने अंदाज़ में अपने आसन से उस तरफ ज़्यादा मत देखिए… खतरा है। सदन खिलखिला उठा, लेकिन सियासी नोकझोंक वहीं खत्म नहीं हुई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने खड़गे को पुराने बयान याद दिलाते हुए कहा आपने पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया था, हम भूलें नहीं हैं।

सत्र की चुनौतियां: हंगामे और बिल दोनों की कतार लंबी

1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र में एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं। आज पहले ही दिन हंगामे का स्तर देखकर अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं सत्र छोटा है, मुद्दे बड़े हैं, और सियासत उससे भी बड़ी।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का मार्च, वहीं 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर BJP भी निकाल रही पदयात्रा।

Nov 01, 2026
Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। 20 से ज्यादा दल जुटेंगे और राहुल, खड़गे, अखिलेश, ममता मंच से बोलेंगे। रैली नहीं करने के लिए व्यापारियों ने 4 पत्र लिखे थे।

Nov 01, 2026
NDIA ब्लॉक की रैली टालने राहुल गांधी को दूसरा पत्र, रैली पर व्यापारियों की चिंता, 10 हजार करोड़ के नुकसान का दावा

NDIA ब्लॉक की रैली टालने राहुल गांधी को दूसरा पत्र, रैली पर व्यापारियों की चिंता, 10 हजार करोड़ के नुकसान का दावा

दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली टालने की मांग फिर उठी है। CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 10 नवंबर को रैली कराने की अपील की है।

Oct 27, 2026
राहुल गांधी ने एनएसयूआई के युवा महिला कार्यकर्ताओं को आगे किया, पुलिस पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने एनएसयूआई के युवा महिला कार्यकर्ताओं को आगे किया, पुलिस पर लगाए आरोप

SIR के खिलाफ प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने NSUI के युवा कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस पर ज्यादती के आरोप लगाए। अमित शाह ने देश की आत्मा गांव, किसान और खेतों में बसने की बात कही

Oct 14, 2026
शांति की शर्त पर रिहा हुए अभिजीत दीपके, छूटते कोर्ट आदेश की अनदेखी कर फिर आंदोलन का एलान, क्या मिलेगा सबक?

शांति की शर्त पर रिहा हुए अभिजीत दीपके, छूटते कोर्ट आदेश की अनदेखी कर फिर आंदोलन का एलान, क्या मिलेगा सबक?

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके को सूत्रों के मुताबिक एक साल शांति भंग न करने की शर्त पर रिहाई मिली, पर छूटते ही उन्होंने फिर सड़कों पर उतरने की बात कही। शर्तों पर आदेश का इंतजार है।

Oct 11, 2026