उड़ान से पहले शराब के नशे में पायलट! एयर इंडिया की फ्लाइट वैंकूवर में रोकी गई

उड़ान से पहले शराब के नशे में पायलट! एयर इंडिया की फ्लाइट वैंकूवर में रोकी गई

वैंकूवर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट ने उड़ान से पहले शराब पी. ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट में फेल, फ्लाइट 2 घंटे लेट।

By : City Desk
उड़ान से पहले शराब के नशे में पायलट! एयर इंडिया की फ्लाइट वैंकूवर में रोकी गई

हवाई यात्रा में सुरक्षा को लेकर ज़रा-सी चूक भी भारी पड़ सकती है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जब एयर इंडिया के एक पायलट को उड़ान से ठीक पहले शराब पीते हुए पकड़ा गया, नतीजा यह हुआ कि पायलट को विमान से उतार दिया गया और यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा ।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 23 दिसंबर की है एयर इंडिया की फ्लाइट AI186 जो कनाडा के वैंकूवर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी. टेक-ऑफ की तैयारी में थी  इसी दौरान वैंकूवर एयरपोर्ट पर मौजूद एक स्टाफ सदस्य ने पायलट को वाइन पीते हुए देख लिया. स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी  इसके बाद कनाडाई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की ।

ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट में फेल

अधिकारियों को पायलट के पास से शराब की गंध महसूस हुई इसके बाद उसका ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट किया गया जिसमें वह फेल हो गया. जांच के तुरंत बाद पायलट को विमान से उतार दिया गया और उड़ान को रोक दिया गया,  एयर इंडिया ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए बताया कि एक दूसरे पायलट को रोस्टर में शामिल किया गया उसी पायलट ने बाद में फ्लाइट को दिल्ली तक सुरक्षित उड़ाया. इस पूरी प्रक्रिया के चलते फ्लाइट को करीब 2 घंटे की देरी से रवाना किया गया एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. हम स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं, यात्रियों की सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । 

पायलट पर कार्रवाई

एयर इंडिया ने साफ किया है कि संबंधित पायलट को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया गया है  उसके खिलाफ आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है, जांच पूरी होने तक वह किसी भी उड़ान का हिस्सा नहीं होगा।

संबंधित सामग्री

7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी Air India की फ्लाइट, तकनीकी खराबी के चलते लिया एहतियाती फैसला

7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी Air India की फ्लाइट, तकनीकी खराबी के चलते लिया एहतियाती फैसला

दिल्ली से लंदन जा रही Air India की फ्लाइट 7 घंटे हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटी। A350 विमान की जांच जारी, यात्रियों की सुरक्षा सुरक्षित।

Mar 26, 2026
छत्तीसगढ़ के मयंक ने बताई अहमदाबाद प्लेन क्रैश की आंखों देखी कहानी...

छत्तीसगढ़ के मयंक ने बताई अहमदाबाद प्लेन क्रैश की आंखों देखी कहानी...

Air India Plane Crash: छत्तीसगढ़ के डॉ. मयंक देवांगन दुर्घटना के समय अस्पताल में ही मौजूद थे। जिन्होंने आँखों देखा हाल बताया है।

Jun 13, 2025