तकनीकी खराबी के चलते लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में सुरक्षित उतारा ग

तकनीकी खराबी के चलते लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में सुरक्षित उतारा गया विमान

By : Rashmi Dubey
तकनीकी खराबी के चलते लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में  सुरक्षित उतारा गया विमान

Flight Emergency Landing: देश में एक बार फिर विमान सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हाल ही में अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2006 को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत करीब 180 लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बताया गया कि लेह पहुंचने से कुछ देर पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद पायलट ने तुरंत वापस लौटने का फैसला किया और विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। फिलहाल खराबी की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

बता दें कि गुरुवार को हैदराबाद से तिरुपति जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही वापस लौट आई थी। विमान में कुल 80 यात्री सवार थे। इससे पहले बुधवार को एयर इंडिया की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। इनमें दिल्ली से बाली, टोरंटो से दिल्ली और दुबई से दिल्ली की उड़ानें शामिल थीं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से यात्रियों की चिंता बढ़ती जा रही है।

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

देश में हाल के दिनों में विमानों में तकनीकी खराबी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6101 को उड़ान से ठीक पहले रद्द करना पड़ा। यह विमान भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण उड़ान रद्द कर दी गई। इससे पहले 2 जून को रांची में इंडिगो का एक विमान गिद्ध से टकरा गया था।

यह फ्लाइट पटना से कोलकाता वाया रांची जा रही थी और करीब 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर थी, तभी एक गिद्ध टकरा गया। टक्कर के बाद विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा और फिर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में 175 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। इन घटनाओं ने विमानन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

खराब मौसम में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: विमान में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, 10 राज्यों में अलर्ट

खराब मौसम में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: विमान में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, 10 राज्यों में अलर्ट

खराब मौसम के चलते इंडिगो फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, यूपी के डिप्टी सीएम सवार थे। 10 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

May 04, 2026
7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी Air India की फ्लाइट, तकनीकी खराबी के चलते लिया एहतियाती फैसला

7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी Air India की फ्लाइट, तकनीकी खराबी के चलते लिया एहतियाती फैसला

दिल्ली से लंदन जा रही Air India की फ्लाइट 7 घंटे हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटी। A350 विमान की जांच जारी, यात्रियों की सुरक्षा सुरक्षित।

Mar 26, 2026