अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज

अमेरिका-ईरान में फिर जंग का खतरा! 5 तेल टैंकरों पर हमला, जवाब में दागीं 20 मिसाइलें

अमेरिका ने 5 तेल टैंकरों पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकाने पर 20 मिसाइलें दागीं। तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका है।

By : नरेंद्र कुमार
अमेरिका-ईरान में फिर जंग का खतरा! 5 तेल टैंकरों पर हमला, जवाब में दागीं 20 मिसाइलें

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार, 8 सितंबर को ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों को निशाना बनाया। इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं।जॉर्डन की सेना के मुताबिक, उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 18 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जबकि दो मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में गिरीं।

अमेरिका बोला- युद्धपोत को निशाना बनाने की कोशिश

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM के मुताबिक, ईरान ने पिछले दो दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी। अमेरिका का दावा है कि इन हमलों के जवाब में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी IRGC से जुड़े तेल टैंकरों पर कार्रवाई की गई।CENTCOM के अनुसार, अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में 4 और खार्ग द्वीप के पास 1 तेल टैंकर को निशाना बनाया। अमेरिकी सेना का दावा है कि ये टैंकर ईरान के लिए अरबों डॉलर जुटाने वाले एक 'शैडो नेटवर्क' का हिस्सा थे।अमेरिका ने यह भी कहा कि हमले से पहले टैंकरों के चालक दल को जहाज खाली करने का निर्देश दिया गया था।

ईरान का दावा- 10 जहाजों पर हमला

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में 10 जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया है। इनमें दो अमेरिकी जहाज और 8 तेल टैंकर शामिल बताए गए हैं।ईरान का कहना है कि ये जहाज प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसके अलावा ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक अमेरिकी सबमरीन ड्रोन को पकड़ने का दावा भी किया है।

ईरान ने कुवैत-बहरीन के पास जहाजों को दी चेतावनी

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के पास मौजूद कुछ तेल टैंकरों को चेतावनी दी है।IRGC ने जहाजों के चालक दल को तुरंत जहाज खाली करने को कहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर ये जहाज अमेरिकी पक्ष से जुड़े पाए गए, तो उन्हें समुद्र में या बंदरगाह के पास भी निशाना बनाया जा सकता है।

खार्ग द्वीप पर हमले से बढ़ी तेल सप्लाई की चिंता

अमेरिकी कार्रवाई में खार्ग द्वीप के आसपास का इलाका भी शामिल है। यह ईरान के लिए बेहद महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र है।ईरान का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल इसी क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचता है। ऐसे में यहां सैन्य कार्रवाई बढ़ने से ईरान के तेल निर्यात के साथ-साथ वैश्विक तेल सप्लाई पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ सकती है।

5 सितंबर को भी 3 ईरानी टैंकरों पर हमला हुआ था

अमेरिका इससे पहले 5 सितंबर को 3 ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बना चुका है। अमेरिकी सेना ने तब दावा किया था कि यह कार्रवाई ईरान की ओर से अमेरिकी विमानवाहक पोत और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक को निशाना बनाने की कोशिश के बाद की गई।अब 5 और टैंकरों पर अमेरिकी कार्रवाई और उसके जवाब में जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकाने पर मिसाइल हमले ने अमेरिका-ईरान टकराव को और गंभीर बना दिया है।

संबंधित सामग्री

US Iran Attack: अमेरिका ने वोटिंग से कुछ घंटे पहले ईरान के केश्म द्वीप पर किया हमला, 5 धमाकों से मची हलचल

US Iran Attack: अमेरिका ने वोटिंग से कुछ घंटे पहले ईरान के केश्म द्वीप पर किया हमला, 5 धमाकों से मची हलचल

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच केश्म द्वीप पर हुए पांच धमाकों ने मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव की आशंका बढ़ा दी है।ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, द्वीप पर पांच धमाके सुनाई दिए

Nov 03, 2026
अमेरिका में भारतीय मूल के विद्वानों को मिला NJIT का प्रतिष्ठित अवॉर्ड

अमेरिका में भारतीय मूल के विद्वानों को मिला NJIT का प्रतिष्ठित अवॉर्ड

अमेरिका के NJIT ने 2026 Nexus of Excellence Awards में तीन भारत में जन्मे विद्वानों को सम्मानित किया। जानिए अशिष बोर्गोंकर, अरीत्र दासगुप्ता और शाहिद अकबर को किस उपलब्धि के लिए मिला पुरस्कार।

Oct 27, 2026
Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। नेतन्याहू को गादी आइज़ेनकोट समेत विपक्षी नेताओं से चुनौती है। सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जरूरी हैं।

Oct 27, 2026
Smriti Irani Marathon Meeting: छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी की मैराथन बैठकें, मंत्रियों से होगी चर्चा

Smriti Irani Marathon Meeting: छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी की मैराथन बैठकें, मंत्रियों से होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू सोमवार रायपुर में दिनभर बैठकें करेंगे। विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से संगठन की स्थिति पर चर्चा होगी।

Oct 26, 2026
Smriti Irani Raipur Visit: स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश, बिना बुलाए कार्यालय न आएं

Smriti Irani Raipur Visit: स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश, बिना बुलाए कार्यालय न आएं

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश दिया। दो दिन में वह संगठन की स्थिति और रणनीति पर मंथन करेंगी।

Oct 25, 2026