CG BJP In charge smriti Irani marathon meeting tod

Smriti Irani Marathon Meeting: छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी की मैराथन बैठकें, मंत्रियों से होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू सोमवार रायपुर में दिनभर बैठकें करेंगे। विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से संगठन की स्थिति पर चर्चा होगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Smriti Irani Marathon Meeting: छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी की मैराथन बैठकें, मंत्रियों से होगी चर्चा

Smriti Irani Marathon Meeting in Chhattisgarh bjp leaders

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने रायपुर प्रवास के दूसरे दिन आज सोमवार को बैठकों में व्यस्त रहेंगी। उनके साथ सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू भी रहेंगे। दोनों नेता संगठन की मौजूदा स्थिति परखेंगे और आगे की रणनीति पर सीनियर नेताओं से लंबी चर्चा करेंगे।

रविवार को कार्यकर्ताओं को दी अनुशासन की सीख

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार रायपुर पहुंची हैं। रविवार को उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि बैठकों में सिर्फ वहीं लोग आए, जिन्हें बुलाया गया है। बिना काम या बुलावे के कार्यालय आने से बचना चाहिए। पार्टी के भीतर इसे अनुशासन और बेहतर तालमेल के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

मन की बात जमीन पर बैठकर सुनी

रायपुर पहुंचेते ही ईरानी बीजेपी कार्यालय गईं। वहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सिद्धार्थ शम्भू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताों के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुना। सभी लोग जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए। 

आज कब किसके साथ बैठक

सोमवार को खबर लिखे जाने तक उनकी बैठकें शुरू हो गई है। इसके अनुसार 10 से 11:30 तक दोनों नेता प्रदेश के भाजपा विधायकों के साथ संगठन पर चर्चा करेंगे। इसके बाद पार्टी के सासंदों के साथ बैठक होगी। दोपहर में साय कैबिनेट के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक रखी गई है। मध्य दोपहर से शाम 4:30 बजे तक निगम, मंडल, आय़ोग और बोर्ड के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा होगी। शाम 4:30 से 5:30 तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026