भूटान में ग्लेशियर झील फटी, बंगाल में अलर्ट

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा, 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अलीपुरद्वार में 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

By : स्वदेश डेस्क
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा, 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

 भूटान में ग्लेशियर झील फटने से निकले पानी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है।  संकोश नदी में पानी का स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अलीपुरद्वार और कूचबिहार समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया  है। अलीपुरद्वार जिले में 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है । प्रशासन ने NDRF और SDRF की टीमों को भी सतर्क कर दिया है।

भूटान से संकोश नदी की ओर बढ़ रहा पानी

 यह घटना भूटान के गासा जिले में ग्लेशियर झील फटने के बाद हुई है।  इससे बड़ी मात्रा में पानी मो छू नदी के रास्ते संकोश नदी की ओर बढ़ा है  संकोश नदी भारत में प्रवेश करती है, इसलिए इसके किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है ।

पश्चिम बंगाल के मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने बताया कि पानी अगले 5 से 6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता है।  उन्होंने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है।

10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शॉ के मुताबिक करीब 4 से 5 हजार लोगों को सरकारी स्कूलों में बनाए गए राहत शिविरों में रखा गया है । वहीं, 6 हजार से ज्यादा लोगों को ऊंचे और सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। 

राहत शिविरों में पीने का पानी, भोजन, सूखा राशन और शौचालय की व्यवस्था की गई है।  प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा है ।

पानी के साथ आ सकता है मलबा

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पानी के तेज बहाव के साथ पेड़, मिट्टी और कंक्रीट का मलबा भी आ सकता है । शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पानी का बहाव कुछ कम हुआ है लेकिन संकोश नदी के आसपास खतरा बना हुआ है।

असम के धुबरी जिले में भी प्रशासन को सतर्क किया गया है । दोनों राज्यों के अधिकारी नदी के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल लोगों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026