Israeli passanger saves Flydubai Flight

Flydubai कॉकपिट अटैक और यात्रियों को बचाने वाले हीरो ने किया बड़ा खुलासा;TV शो से सीखा प्लेन संभालना

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में पायलट ने साथी पायलट पर चाकू से हमला किया। यात्री यानिव हायून ने हमलावर को पकड़ा और विमान संभालकर सुरक्षित लैंडिंग कराई। नेतन्याहू ने उनसे मुलाकात की।

By : संजय चतुर्वेदी
Flydubai कॉकपिट अटैक और यात्रियों को बचाने वाले हीरो ने किया बड़ा खुलासा;TV शो से सीखा प्लेन संभालना

Israeli passengers control Flight save travelers

विदेश। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार सुबह ऐसी घटना हुई थी जिसने सबको हिला दिया। कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया और विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। तभी इजराइली यात्री यानिव हायून आगे आए। उन्हें विमान उड़ाने की कोई ट्रेनिंग नहीं थी, फिर भी उन्होंने हमलावर पायलट को पकड़कर कंट्रोल से दूर किया और विमान को संभाला। घटना के बाद वे खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने पहुंचे। नेतन्याहू ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उन्हें हीरो बताया।

उड़ान के बीच कॉकपिट में चाकू से हमला

दरअसल, फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी। बुधवार की सुबह कॉकपिट के भीतर दोनों पायलटों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। ओमानी पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से वार कर दिया। इसके तुरंत बाद विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा। इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे था वह यात्री जो घटना में 180 लोगों की जान बचाकर हीरो बना। उसने फ्लाइट के अंदर का हाल इजराइली पीएम  को बताया।

कॉकपिट से आई चीखें सुनकर आगे बढ़े यात्री

हायून ने नेतन्याहू को बताया कि उन्हें कॉकपिट से चीखने की आवाज आई थी। वे एक और यात्री के साथ उसी तरफ दौड़े। अंदर का नजारा डराने वाला था। कैप्टन स्मिथ मच्छर घायल हालत में फर्श पर पड़े थे और हमलावर पायलट विमान उड़ा रहा था। हायून ने अनुसार, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। इसी वजह से बाहर खड़े यात्री भीतर आ सके। हायून ने हमलावर को पकड़कर कंट्रोल पैनल से दूर खींचा और दूसरे यात्रियों को मदद के लिए बुलाया। तीन यात्रियों ने मिलकर उसे काबू किया और हेडफोन की तार से उसके हाथ बांध दिए।

टीवी शो में विमान उड़ाने का देखा तरीका आया काम

हमलावर को हटाने के बाद हायून दोबारा कॉकपिट में गए। तब तक विमान करीब 16000 फीट नीचे आ चुका था। हालात इतने गंभीर थे कि प्लेन में सवार सभी यात्री घबराए हुए थे। हायून ने खुद को शांत किया और कंट्रोल को पीछे की ओर खींचा। इससे विमान की नोज ऊपर उठी और स्थिति कुछ हद तक संभल गई। उन्होंने बाद में बताया कि यह तरीका उन्होंने एयर डिजास्टर्स नाम के टीवी शो में देखा था। यह शो विमान हादसों पर आधारित है। शो में दिखाया गया था कि विमान नीचे जाने लगे तो कंट्रोल पीछे खींचना पड़ता है।

तबूक में सुरक्षित लैंडिंग 

कुछ देर बार फ्लाईदुबई के रिजर्व क्रू मेंबर ने विमान कंट्रोल अपने हाथ में लिया  और उसे सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतार दिया। घायल कैप्टन स्मित मच्छर को वहां से अस्पताल ले जाया गया। भारतीय दूतावास के अनुसार, वे तबूक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

आरोपी सह पायलट के खिलाफ जांच जारी

सउदी अधिकारियों  ने आरोपी ओमानी सह पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ऐसा क्यों किया, यह अभी साफ नहीं हुआ है। फ्लाईदुबई ने लोगों से जांच पूरी होने तक कारण और मकसद को लेकर अटकलें न लगाने की अपील की है। इजराइली अधिकारियों ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इजराइल ने पायलटों की सुरक्षा जांच और सख्त करने की बात कही है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026