Iran Israel War: Khamenei Death, IRGC Warning

Iran Israel War: खामेनेई की मौत का दावा, 40 दिन का शोक; ईरानी सेना ने ‘सबसे खतरनाक हमले’ की चेतावनी दी

ईरान-इजराइल जंग के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, 40 दिन का राजकीय शोक घोषित। IRGC ने सबसे खतरनाक हमले की चेतावनी दी।

By : स्वदेश डेस्क
Iran Israel War: खामेनेई की मौत का दावा, 40 दिन का शोक; ईरानी सेना ने ‘सबसे खतरनाक हमले’ की चेतावनी दी

मिडिल ईस्ट की जंग ने अब ऐसा मोड़ ले लिया है, जहां से हालात पहले जैसे रहना मुश्किल दिखते हैं। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में हो गई है। तसनीम और फार्स जैसी एजेंसियों ने कहा कि तेहरान स्थित उनके आवास पर हुए हमले में न सिर्फ खामेनेई बल्कि उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोती भी मारे गए। इस खबर ने पूरे ईरान को झकझोर दिया है। सरकारी स्तर पर 40 दिन के राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं हो रही हैं। सड़कों पर भारी सुरक्षा तैनात है।

IRGC की बदले की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने बयान जारी कर गहरा दुख जताया। फार्स एजेंसी के अनुसार संगठन ने कहा कि “हमने एक महान नेता खो दिया है।” इसके साथ ही ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि वह “सबसे खतरनाक अभियान” शुरू करने जा रही है। बयान में कहा गया कि कब्जे वाले इलाकों और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। यह बयान आने के बाद क्षेत्र में तैनात अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ट्रम्प का दावा और वैश्विक प्रतिक्रिया

इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर खामेनेई की मौत का दावा किया था। उन्होंने इसे “न्याय” करार दिया। इजराइली अधिकारियों ने अमेरिकी नेटवर्क CNN से बातचीत में कहा कि उनके पास मलबे से बरामद शव की तस्वीर है। हालांकि स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

तेहरान से तेल अवीव तक हमले

शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने तेहरान समेत कई शहरों में हमले किए। जवाब में ईरान ने तेल अवीव और अन्य इलाकों पर मिसाइलें दागीं। दोनों ओर नागरिक हताहतों की खबर है। अस्पतालों में भीड़ है। कई रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान ने बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया, तो यह संघर्ष व्यापक युद्ध में बदल सकता है।

खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। उनके बाद नेतृत्व कौन संभालेगा, यह बड़ा प्रश्न बन गया है। ईरान की राजनीतिक व्यवस्था में सर्वोच्च नेता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि मौत की आधिकारिक पुष्टि वैश्विक स्तर पर होती है, तो यह ईरान की सत्ता संरचना में ऐतिहासिक बदलाव होगा। फिलहाल सड़कों पर सन्नाटा है । लोग टीवी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा रहे। दुनिया के बड़े देश हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं। आने वाले घंटे निर्णायक होंगे।  

संबंधित सामग्री

ट्रम्प बोले- पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनेगा, फ्रांस की हिंसा पर मैक्रों की इमिग्रेशन नीति को ठहराया जिम्मेदार

ट्रम्प बोले- पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनेगा, फ्रांस की हिंसा पर मैक्रों की इमिग्रेशन नीति को ठहराया जिम्मेदार

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने इमिग्रेशन नीति को जिम्मेदार ठहराया। पेरिस की मुस्लिम आबादी, हिंसा की वजह और मैक्रों सरकार की कार्रवाई पर जानिए अहम बातें।

Oct 20, 2026
ईरानी मिसाइल हमले में भारतीय की मौत, होर्मुज तनाव पर भारत ने उठाया सख्त कदम

ईरानी मिसाइल हमले में भारतीय की मौत, होर्मुज तनाव पर भारत ने उठाया सख्त कदम

होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी मिसाइल हमले के बाद एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। वहीं, कई भारतीय घायल हुए हैं। घटना के बाद भारत ने ईरानी राजनयिक को तलब किया है।

Jul 14, 2026
ईरान के पलटवार से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, क्या होर्मुज विवाद जंग को और फैलाएगा?

ईरान के पलटवार से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, क्या होर्मुज विवाद जंग को और फैलाएगा?

अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने छह देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया। होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया।

Jul 12, 2026
क्या ट्रम्प के एक बयान से और गहराएगा अमेरिका-ईरान टकराव? खामेनेई जनाजे के बीच बढ़ा तनाव

क्या ट्रम्प के एक बयान से और गहराएगा अमेरिका-ईरान टकराव? खामेनेई जनाजे के बीच बढ़ा तनाव

डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार में लाखों लोगों की मौजूदगी, परमाणु वार्ता पर रोक और नए घटनाक्रमों ने तनाव बढ़ा दिया है

Jul 05, 2026
ईरान ने बीच वार्ता छोड़ी, ट्रम्प की धमकी पर भड़का तेहरान; अमेरिकी टीम से हाथ मिलाने से भी इनकार

ईरान ने बीच वार्ता छोड़ी, ट्रम्प की धमकी पर भड़का तेहरान; अमेरिकी टीम से हाथ मिलाने से भी इनकार

स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान ट्रम्प की धमकी ने नया विवाद खड़ा कर दिया। ईरान ने बैठक बीच में छोड़ दी और साफ कर दिया कि दबाव की राजनीति के बीच कोई बातचीत नहीं होगी।

Jun 23, 2026