ट्रम्प बोले- पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनेगा

ट्रम्प बोले- पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनेगा, फ्रांस की हिंसा पर मैक्रों की इमिग्रेशन नीति को ठहराया जिम्मेदार

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने इमिग्रेशन नीति को जिम्मेदार ठहराया। पेरिस की मुस्लिम आबादी, हिंसा की वजह और मैक्रों सरकार की कार्रवाई पर जानिए अहम बातें।

By : स्वदेश डेस्क
ट्रम्प बोले- पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनेगा, फ्रांस की हिंसा पर मैक्रों की इमिग्रेशन नीति को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस में हालिया हिंसा के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की इमिग्रेशन नीति को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रम्प ने दावा किया कि पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मैक्रों को कई साल पहले ही दूसरे देशों से बड़ी संख्या में लोगों को फ्रांस आने देने के खिलाफ चेताया था।

हालांकि, फ्रांस में हो रही हिंसा को सिर्फ इमिग्रेशन से जोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शन महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन लागत और सरकारी सेवाओं, खासकर शिक्षा, से जुड़ी नाराजगी के बीच शुरू हुए थे । 

फ्रांस में कितनी है मुस्लिम आबादी?

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुमान के मुताबिक, फ्रांस की आबादी में करीब 9% मुस्लिम, 46% ईसाई और 43% ऐसे लोग हैं जो किसी धर्म से खुद को जुड़ा नहीं मानते। फ्रांस में जनगणना के दौरान नियमित रूप से धर्म से जुड़ा सवाल नहीं पूछा जाता, इसलिए अलग-अलग सर्वे के आंकड़ों में अंतर हो सकता है।  ट्रम्प का पेरिस के जल्द मुस्लिम शहर बनने का बयान उनका दावा है। उपलब्ध आबादी के आंकड़े अपने आप में इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करते।

हिंसा के बाद कई शहरों में कर्फ्यू

17 अक्टूबर को फ्रांस के कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच  झड़पें हुईं। कुछ जगहों पर दुकानों और सार्वजनिक इमारतों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। रिपोर्टों के मुताबिक, 2,400 से ज्यादा लोगों को  हिरासत में लिया गया और करीब 1,000 सुरक्षाकर्मी घायल हुए ।

सरकार ने पेरिस समेत कई शहरों के कुछ इलाकों में कर्फ्यू और सुरक्षा पाबंदियां लागू कीं। प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने हिंसा के लिए कट्टरपंथी समूहों को जिम्मेदार ठहराया, जबकि राष्ट्रपति मैक्रों ने तोड़फोड़ और लूटपाट करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

संबंधित सामग्री

 पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा? 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा? 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने राज्य का नाम पश्चिम बंगा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा। क्या है राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया?

Nov 24, 2026
Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
11 दिन में पलटा फैसला, जेनसन हुआंग फिर बने NVIDIA के CEO; ट्रंप के समर्थन के बाद बोर्ड का यू-टर्न

11 दिन में पलटा फैसला, जेनसन हुआंग फिर बने NVIDIA के CEO; ट्रंप के समर्थन के बाद बोर्ड का यू-टर्न

NVIDIA ने जेनसन हुआंग को 11 दिन बाद फिर CEO नियुक्त किया। बोर्ड ने सर्वसम्मति से फैसला लिया। ट्रंप ने भी वापसी का समर्थन किया, लेकिन जांच जारी रहेगी।

Nov 23, 2026
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026