पाकिस्तान-तुर्किये का बद्र समझौता, भारत पर असर?

पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया का बद्र समझौता, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने बद्र समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जानिए रक्षा उत्पादन में सहयोग की इस पहल का भारत और ब्रह्मोस सौदे पर क्या असर पड़ सकता है।

By : हितेंद्र शर्मा
पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया का बद्र समझौता, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने रक्षा उत्पादन और  सैन्य क्षमताओं में सहयोग बढ़ाने के लिए बद्र समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 21 अक्टूबर को दोहा में हुए इस समझौते के तहत चारों देश रक्षा उद्योग, तकनीकी प्रशिक्षण, संयुक्त अनुसंधान और विकास जैसे क्षेत्रों में साथ काम करेंगे।

इस समझौते ने भारत के लिए भी रणनीतिक सवाल खड़े किए हैं। इसकी वजह इंडोनेशिया की भागीदारी है, जिसके साथ भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति को लेकर रक्षा सहयोग बढ़ाया है। हालांकि  बद्र समझौते को फिलहाल भारत के खिलाफ सैन्य गठबंधन मानने  का कोई ठोस आधार सामने नहीं आया है। लेकिन पाकिस्तान, तुर्किये की रुख भारत के प्रति अच्छा नहीं रहा है ।

बद्र और मक्का समझौते में क्या अंतर है?

बद्र समझौते का मुख्य जोर रक्षा उपकरणों के निर्माण, तकनीक और औद्योगिक सहयोग पर है। तुर्किये अपनी  रक्षा तकनीक और उत्पादन क्षमता के जरिए योगदान दे सकता है, पाकिस्तान और इंडोनेशिया विनिर्माण क्षमता उपलब्ध करा सकते हैं, जबकि कतर निवेश के अवसर दे सकता है।

इसके उलट पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के बीच हुआ मक्का रक्षा समझौता सामूहिक सुरक्षा पर केंद्रित है । उसके तहत एक सदस्य पर सशस्त्र हमला बाकी सदस्यों पर हमला माना जाएगा,  बद्र समझौते में ऐसी साझा सैन्य प्रतिक्रिया की प्रतिबद्धता घोषित नहीं की गई है।

भारत और ब्रह्मोस सौदे पर क्या असर पड़ सकता है?

पाकिस्तान के लिए यह समझौता रक्षा उत्पादन में सहयोग बढ़ाने और चीन पर अपनी सैन्य निर्भरता के अलावा दूसरे विकल्प विकसित करने का अवसर बन सकता है। 

भारत के लिए इंडोनेशिया की भागीदारी पर नजर रखना जरूरी है, लेकिन भारत और इंडोनेशिया के रक्षा सौदों में तकनीकी जानकारी और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा से जुड़े प्रावधान अहम हैं। फिलहाल बद्र समझौते का वास्तविक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि चारों देश घोषणाओं को कितने ठोस संयुक्त रक्षा प्रोजेक्ट में बदलते हैं।  

संबंधित सामग्री

Burning Train: स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से निकली चिंगारी, गेटमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Burning Train: स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से निकली चिंगारी, गेटमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से चिंगारी निकली। गेटमैन की सतर्कता से अनंतपेठ स्टेशन पर ट्रेन रोककर आग बुझाई गई।

Nov 25, 2026
पुणे कोर्ट के बाहर खूनी वारदात, चार दिन पहले जेल से छूटे हत्या के आरोपी मंदार किवले पर चाकू से वार, फिर गोली

पुणे कोर्ट के बाहर खूनी वारदात, चार दिन पहले जेल से छूटे हत्या के आरोपी मंदार किवले पर चाकू से वार, फिर गोली

पुणे में अदालत के बाहर हत्या के आरोपी मंदार किवले पर हमलावरों ने धारदार हथियार से वार किए और गोली मारी। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Nov 25, 2026
टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को NTCA में मिली तीन जगह, 2026 में 59 बाघों की मौत ने बढ़ाई चिंता

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को NTCA में मिली तीन जगह, 2026 में 59 बाघों की मौत ने बढ़ाई चिंता

देश के टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को पुनर्गठित राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण NTCA में तीन जगह मिली हैं। इसी बीच प्रदेश में 2026 में कम से कम 59 बाघों की मौत की खबरें चिंता बढ़ा रही हैं।

Nov 25, 2026
CM Sai Target Congress:  दुर्ग में CM साय का कांग्रेस पर तीखा वार, विकास न दिखने पर इटालियन चश्मे का तंज

CM Sai Target Congress: दुर्ग में CM साय का कांग्रेस पर तीखा वार, विकास न दिखने पर इटालियन चश्मे का तंज

दुर्ग दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी समाज के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और भिलाई, रिसाली व चरोदा में 436 करोड़ के कामों की सौगात दी।

Nov 25, 2026
मध्य प्रदेश के स्मारकों से क्यों दूर हो रहे सैलानी? खजुराहो और मांडू में विदेशी पर्यटक घटे, घरेलू में 7 प्रतिशत की कमी

मध्य प्रदेश के स्मारकों से क्यों दूर हो रहे सैलानी? खजुराहो और मांडू में विदेशी पर्यटक घटे, घरेलू में 7 प्रतिशत की कमी

पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 2025-26 में मप्र के स्मारकों पर घरेलू सैलानी करीब 7 और विदेशी 20 प्रतिशत घटे। खजुराहो, मांडू और ग्वालियर में सबसे ज्यादा असर दिखा।

Nov 25, 2026