पाकिस्तानी सेना पर दो सुसाइड अटैक: हेडक्वार्टर में घुसे हमलावर, 3 कमांडो शहीद

पाकिस्तानी सेना पर दो सुसाइड अटैक: हेडक्वार्टर में घुसे हमलावर, 3 कमांडो शहीद

पेशावर FC मुख्यालय पर दो सुसाइड अटैक में 6 की मौत, 3 कमांडो शहीद और 3 हमलावर ढेर। TTP पर संदेह, इलाके में हाई अलर्ट।

By : Swadesh Bhopal
पाकिस्तानी सेना पर दो सुसाइड अटैक: हेडक्वार्टर में घुसे हमलावर, 3 कमांडो शहीद

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार की सुबह शुरू हुआ दिन अचानक गोलियों और धमाकों की आवाज़ों में बदल गया। फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (FC) के मुख्यालय पर हुए दो बड़े सुसाइड अटैक ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया। चंद मिनटों में हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे इलाके में अलर्ट जारी करना पड़ा। 

कैसे हुआ हमला?

अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे FC हेडक्वार्टर के मुख्य गेट पर दो ज़ोरदार धमाके हुए। धुएँ का गुबार अभी बैठा भी नहीं था कि हथियारबंद हमलावर फायरिंग करते हुए परिसर के भीतर घुस गए। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी मोर्चा संभाला और इमारत के अंदर मुठभेड़ शुरू हो गई।

3 कमांडो शहीद, 3 हमलावर ढेर

तेज़ी से चलाए गए ऑपरेशन में FC के 3 कमांडो शहीद हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में तीनों हमलावर मारे गए। घायलों में सुरक्षा कर्मियों के अलावा कुछ आम नागरिक भी शामिल हैं। हमले की जिम्मेदारी और दिशा को लेकर शुरुआती जांच में संदेह की सुई TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) की ओर जाती दिख रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। पेशावर के कई स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज़ था कि दूर-दराज़ के इलाकों में भी खिड़कियाँ हिल गईं। कुछ लोग रोज़ की तरह दफ्तर और बाजार की ओर निकले ही थे कि अचानक शहर में सिक्योरिटी वाहनों की आवाजाही तेज़ हो गई। 



सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील किया

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कैंपस को घेर लिया। बिल्डिंग के अंदर छुपे किसी संभावित हमलावर की संभावना को देखते हुए कमांडो को कमरे- कमरों की तलाशी में लगाया गया। पाकिस्तानी सेना और पुलिस ने दावा किया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन जांच टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।

संबंधित सामग्री

बलूचिस्तान में पुलिस पोस्ट पर बड़ा आतंकी हमला, 9 जवानों की मौत के बाद चला जवाबी अभियान

बलूचिस्तान में पुलिस पोस्ट पर बड़ा आतंकी हमला, 9 जवानों की मौत के बाद चला जवाबी अभियान

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पुलिस पोस्ट पर आतंकी हमले में 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 5 लापता हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर 15 आतंकियों को मारने का दावा किया।

Jul 07, 2026
धमाके से दहला पाकिस्तान, खून से लाल हुई पुलिस चौकी; टीटीपी ने किया बड़ा दावा

धमाके से दहला पाकिस्तान, खून से लाल हुई पुलिस चौकी; टीटीपी ने किया बड़ा दावा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर बड़ा धमाका, 5 पुलिसकर्मी मारे गए। टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी का दावा किया।<br/>

Jun 15, 2026
बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के पास आत्मघाती हमला, 30 की मौत; कई डिब्बे पटरी से उतरे

बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के पास आत्मघाती हमला, 30 की मौत; कई डिब्बे पटरी से उतरे

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के पास बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। विस्फोट में 30 लोगों की मौत हुई, कई डिब्बे पटरी से उतरे और 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

May 24, 2026
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में मिसाइल हमले का आरोप, 7 मौतें; सीमा पर फिर जंग जैसे हालात क्यों बने?

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में मिसाइल हमले का आरोप, 7 मौतें; सीमा पर फिर जंग जैसे हालात क्यों बने?

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में मिसाइल और रॉकेट हमले का आरोप लगा है। 7 लोगों की मौत और 75 घायल बताए गए हैं, दोनों देशों में तनाव फिर बढ़ गया।

Apr 28, 2026
अफगानी तालिबान की शह पर बढ़ रहा टीटीपी

अफगानी तालिबान की शह पर बढ़ रहा टीटीपी

अफगानी तालिबान की शह पर टीटीपी की ताकत बढ़ रही है. पाकिस्तान में आतंकी हमले, छाया सरकार का सपना और क्षेत्रीय तनाव, दक्षिण एशिया की शांति पर गंभीर सवाल

Mar 04, 2026