डिजिटल द्विपक्षीय शिखर-वार्ता में बोले मोदी : भारत-श्रीलंका के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरु

डिजिटल द्विपक्षीय शिखर-वार्ता में बोले मोदी : भारत-श्रीलंका के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत का अवसर

By : Swadesh Digital
डिजिटल द्विपक्षीय शिखर-वार्ता में बोले मोदी : भारत-श्रीलंका के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत का अवसर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ अनेक विषयों पर बातचीत की जिनमें द्विपक्षीय संबंध तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने जैसे विषय शामिल रहे। डिजिटल द्विपक्षीय शिखर-वार्ता में अपने शुरुआती वक्तव्य में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि श्रीलंका में राजपक्षे सरकार की नीतियों के आधार पर चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी की बड़ी जीत दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहन बनाएगी।

उन्होंने कहा, ''चुनाव में आपकी पार्टी की विजय के बाद भारत-श्रीलंका के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत का अवसर आया है। दोनों देशों के लोग नई उम्मीद और अपेक्षाओं के साथ हमें देख रहे हैं।'' राजपक्षे ने 9 अगस्त को नये कार्यकाल के लिए श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनकी पार्टी 'श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट' ने संसदीय चुनावों में दो तिहाई बहुमत हासिल किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत श्रीलंका के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देता है।

श्रीलंकाई पीएम के साथ पीएम मोदी की वार्ता को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि रिश्तों की मजबूत महत्वाकांक्षी एजेंडे को तय करने में इस बातचीत से मदद मिलेगी। इस सम्मेलन के परिणाम ठोस हैं और आगे ले जाने वाले हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंका के पीएम राजपक्षे ने खासतोर पर जाफना सांस्क़ृतिक केन्द्र का उल्लेख किया है जिसे भारत की मदद से तैयार किया गया। यह केन्द्र लगभग तैयार हो चुका है और पीएम राजपक्षे ने पीएम मोदी को इसके उद्घाटन के लिए निमंत्रण भी दिया है।

विदेश मंत्रालय के बताया कि पीएम मोदी ने इस बात पर उम्मीद जाहिर की है श्रीलंकी की तरफ से कुछ उत्पादों पर लगाई गई अस्थाई रोक को जल्द हटा लिया जाएगा क्योंकि इससे श्रीलंका की आर्थव्यवस्था और आम लोगों को फायदा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी से कल मिलेंगे एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता, भारत ने पहली बार जीते 30 गोल्ड मेडल

पीएम मोदी से कल मिलेंगे एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता, भारत ने पहली बार जीते 30 गोल्ड मेडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर 2026 को एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।

Nov 04, 2026
Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे। 23 किमी लंबी लाइन हिंजेवाड़ी को शिवाजीनगर से जोड़ेगी।

Nov 03, 2026
पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

हरियाणा निवास में पंजाब के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निवेश का न्योता दिया और सिंगल विंडो सिस्टम से सभी जरूरी मंजूरियां देने की बात कही।

Nov 02, 2026
PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

GSLV-F18 से NVS-03 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण हुआ। PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इससे भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूती मिलेगी।

Oct 31, 2026
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Oct 31, 2026