Spain High Speed Train Collision Toledo 64 Dead

Spain High Speed Train Accident: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत, 179 घायल, बचाव अभियान जारी

स्पेन के टोलेडो प्रांत में रेनफे और इर्यो की हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 64 लोगों की मौत हुई और 179 घायल हैं। वजह साफ नहीं, बचाव कार्य जारी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Spain High Speed Train Accident: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत, 179 घायल, बचाव अभियान जारी

Spaine passengers Train Accident Death

विदेश। स्पेन में बुधवार सुबह दो हाई स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। भयावह हादसे में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 179 लोग घायल हैं। हादसा टोलेडो प्रांत में हुआ। अधिकारियों को डर है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। शुरुआत में 10 मौतें बताई गई थीं, फिर आंकड़ा 46 हुआ और अब 64 तक पहुंच चुका है।

सुबह 8:54 बजे हुई टक्कर

हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 8:54 बजे उर्दा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। रेनफे की एवीई ट्रेन और निजी कंपनी इर्यो की ट्रेन आपस में टकराईं। क्षेत्रीय सरकार की प्रवक्ता एस्तेर पडिला के मुताबिक दोनों में कुल 544 यात्री सवार थे। इर्यो में 146 यात्री और एक शिशु था, जबकि रेनफे में 397 यात्री थे।

पीछे से टक्कर की आशंका

हादसे की वजह अभी साफ नहीं है। परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक शुरुआती संकेत हैं कि एवीई ने संभवतः इर्यो को पीछे से टक्कर मारी। इससे इर्यो के दो डिब्बे पटरी से उतरकर तटबंध से नीचे जा गिरे। मौके पर दमकलकर्मी, नागरिक सुरक्षा दल और तीन मेडिकल हेलीकॉप्टर पहुंचे हैं। बचावकर्मी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं और घायलों को अस्पताल भेज रहे हैं।

सांचेज ने जताया दुख, रेल सेवाएं ठप

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर हादसे को लेकर स्तब्धता जताई और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह इस साल स्पेन के हाई स्पीड नेटवर्क पर टक्कर की दूसरी घटना है। सांचेज अगले महीने चुनाव लड़ने वाले हैं, इसलिए यह हादसा उनके लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। मैड्रिड और आंदालुसिया के बीच रेल परिचालन पूरी तरह बंद है। इर्यो और रेनफे ने कई रूट की सेवाएं निलंबित कर दी हैं और दोबारा शुरू होने का कोई अनुमान नहीं है।

संबंधित सामग्री

Burning Train: स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से निकली चिंगारी, गेटमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Burning Train: स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से निकली चिंगारी, गेटमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से चिंगारी निकली। गेटमैन की सतर्कता से अनंतपेठ स्टेशन पर ट्रेन रोककर आग बुझाई गई।

Nov 25, 2026
पुणे कोर्ट के बाहर खूनी वारदात, चार दिन पहले जेल से छूटे हत्या के आरोपी मंदार किवले पर चाकू से वार, फिर गोली

पुणे कोर्ट के बाहर खूनी वारदात, चार दिन पहले जेल से छूटे हत्या के आरोपी मंदार किवले पर चाकू से वार, फिर गोली

पुणे में अदालत के बाहर हत्या के आरोपी मंदार किवले पर हमलावरों ने धारदार हथियार से वार किए और गोली मारी। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Nov 25, 2026
Motivational Story:  दस साल के भाई ने बोन मैरो देकर बचाई 5 साल के हर्षित की जान, छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार

Motivational Story: दस साल के भाई ने बोन मैरो देकर बचाई 5 साल के हर्षित की जान, छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार

रायपुर के श्री बालाजी कैंसर अस्पताल में 5 साल के हर्षित बंजारे का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ। बड़े भाई ने बोन मैरो दिया और राज्य में पहली बार TBI तकनीक अपनाई गई।

Nov 25, 2026
टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को NTCA में मिली तीन जगह, 2026 में 59 बाघों की मौत ने बढ़ाई चिंता

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को NTCA में मिली तीन जगह, 2026 में 59 बाघों की मौत ने बढ़ाई चिंता

देश के टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को पुनर्गठित राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण NTCA में तीन जगह मिली हैं। इसी बीच प्रदेश में 2026 में कम से कम 59 बाघों की मौत की खबरें चिंता बढ़ा रही हैं।

Nov 25, 2026
CM Sai Target Congress:  दुर्ग में CM साय का कांग्रेस पर तीखा वार, विकास न दिखने पर इटालियन चश्मे का तंज

CM Sai Target Congress: दुर्ग में CM साय का कांग्रेस पर तीखा वार, विकास न दिखने पर इटालियन चश्मे का तंज

दुर्ग दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी समाज के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और भिलाई, रिसाली व चरोदा में 436 करोड़ के कामों की सौगात दी।

Nov 25, 2026