पहली बारः ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर न्यूयॉर्क के मेयर की शपथ ली

पहली बारः ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर न्यूयॉर्क के मेयर की शपथ ली

ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर शपथ लेकर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद की जिम्मेदारी संभाली. ऐतिहासिक समारोह कई ‘पहली बार’ दर्ज।

By : City Desk
पहली बारः ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर न्यूयॉर्क के मेयर की शपथ ली

नए साल की पहली सुबह न्यूयॉर्क के लिए सिर्फ कैलेंडर नहीं बदला बल्कि इतिहास भी बदला. ज़ोहरान ममदानी ने आधी रात के वक्त कुरान पर हाथ रखकर न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की शपथ ली और ऐसा करने वाले वे पहले मुस्लिम मेयर बन गए।  

एक अनोखा शपथ ग्रहण समारोह 

शपथ ग्रहण का मंच भी उतना ही खास था जितना मौका, मैनहट्टन के पुराने सिटी हॉल सबवे स्टेशन जो अब आम लोगों के लिए बंद है में यह ऐतिहासिक समारोह आयोजित हुआ. ऊंची मेहराबें, पुरानी टाइलें और आधी रात का सन्नाटा… सब मिलकर इस पल को यादगार बना रहे थे शपथ लेते हुए ममदानी ने कहा यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है।

कुरान पर शपथ: परंपरा बदली 

अमेरिका में किसी भी पद के लिए शपथ लेते समय धार्मिक ग्रंथ का इस्तेमाल अनिवार्य नहीं होता. फिर भी ममदानी ने कुरान को चुना और वह भी दो प्रतियों के साथ। एक उनके दादाजी की कुरान, दूसरी सदियों पुरानी छोटी कुरान, जो न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी के शॉम्बर्ग सेंटर के संग्रह का हिस्सा है यह चयन देने के पीछे संदेश न्यूयॉर्क की उस लंबे समय से बसती मुस्लिम आबादी को दर्शाया ।

 पहली बार मुस्लिम मेयर

34 वर्षीय भारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर पहले दक्षिण एशियाई और पहले अफ्रीकी मूल के व्यक्ति बने जिन्होंने यह पद संभाला उनकी शपथ न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने दिलाई जो उनकी राजनीतिक सहयोगी भी हैं आधी रात के निजी समारोह के बाद, दोपहर 1 बजे सिटी हॉल में एक सार्वजनिक शपथ ग्रहण आयोजित होगा. इसके बाद ब्रॉडवे के उस हिस्से में ब्लॉक पार्टी होगी जिसे “हीरोज का कैन्यन” कहा जाता है । 


संबंधित सामग्री

न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने ईरान जंग का विरोध किया, बोले- “लोग एक लापरवाह फैसले की कीमत चुका रहे”

न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने ईरान जंग का विरोध किया, बोले- “लोग एक लापरवाह फैसले की कीमत चुका रहे”

न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने ईरान युद्ध का विरोध करते हुए कहा कि आम लोग इसकी कीमत चुका रहे हैं। गाजा, होर्मुज और अमेरिका-ईरान तनाव पर बड़े अपडेट पढ़ें।

May 29, 2026