न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर पेरिस का एफिल टॉवर हुआ राममय, कनाडा में मंदिर डे घोषित

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर पेरिस का एफिल टॉवर हुआ राममय, कनाडा में मंदिर डे घोषित

मैक्सिकों को मिला पहला मंदिर

By : स्वदेश डेस्क
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर पेरिस का एफिल टॉवर हुआ राममय, कनाडा में मंदिर डे घोषित

अयोध्या। अयोध्या में करीब पांच सौ साल बाद भगवान श्री राम की वापसी हो गई है। रामलला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में पहुंच गए है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।  इसी के साथ श्रीराम जन्म भूमि मंदिर आम जनों के लिए आज से खुल गया है। इस अवसर पर देश भर में ही नहीं बल्कि विश्व भर में हिंदूओं ने दीपावली जैसा उत्सव मनाया।  इस समय सारी दुनिया राममय प्रतीत हो रही है। अमेरिका में रामनाम की धूम है।


सबसे ज्यादा चर्चा न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की है। यहां भारतीय परिधानों में महिलाएं और लोग नाचते-झूमते नजर आए। वहीं टाइम्स स्क्वायर को भी इस कार्यक्रम के लिहाज से रोशन किया गया है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर अमेरिका में लगभग 300 जगहों पर अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण हुआ। इसके बाद सभी मंदिरों में प्रसाद बांटा गया।

श्रीलंका के सीता मंदिर में पूजा - 


श्रीलंका में जिस स्थान पर रावण ने माता सीता को बंधक बनाकर रखा था।  वहां सीता एलिया मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर पूजा की गई। यहां भजन-कीर्तन भी हुआ 

जनकपुर में दीपोत्सव -

नेपाल के जनकपुर मंदिर में भी भगवान की पूजा-अर्चना हुई। यहां भी दीपोत्सव मनाया गया।  

लंदन में रैली - 


ब्रिटेन की राजधानी लंदन भी राम के रंग में रंगी हुई नजर आई।  यहां हिंदू समुदाय ने कार रैली निकाली। ये रैली वेस्ट लंदन से होते हुए ईस्ट लंदन पहुंची। मंदिर में विशेष पूजा की गई।  

एफिल टॉवर हुआ राममय -


फ़्रांस की राजधानी पेरिस में भी श्री रामलला के आगमन पर राममय हो गई। यहां राम भक्तों ने रैली निकाली। ये पेरिस के अहम इलाकों से होते हुए शाम को एफिल टावर पहुंची । रथ यात्रा निकालने से पहले विश्व कल्याण यज्ञ भी हुआ।

मैक्सिकों में पहला मंदिर बना - 


मैक्सिकों में बने पहले मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान प्रवासी भारतीयों द्वारा भजन, कीर्तन, शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के साथ-साथ मैक्सिको के नागरिकों ने भी शिरकत की।

ताइवान और ऑस्ट्रेलिया में जश्न - 


इसके अलावा ताइवान और ऑस्ट्रेलिया भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट हुआ। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में श्री दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु अयोध्या राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाते नजर आए। इस दौरान मंदिर में राम भजन हुए। 

कनाडा में मंदिर डे का ऐलान - 

कनाडा के ओन्टारियो राज्य के ब्रॉम्पटन और ओकविल में 22 जनवरी को राम मंदिर डे का ऐलान किया है। ब्रॉम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा कि राम मंदिर बनने से हिंदुओं का सदियों पुराना सपना पूरा हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया में भी मंदिरों में खास कार्यक्रम और रैलियाँ की जा रही है।


संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026