'यूनिवर्स बॉस' ने पसंदीदा टीम को दिया अनोखा समर्थन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

'यूनिवर्स बॉस' ने पसंदीदा टीम को दिया अनोखा समर्थन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

By : Rashmi Dubey
'यूनिवर्स बॉस' ने पसंदीदा टीम को दिया अनोखा समर्थन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग 1 लाख 32 हजार दर्शक मौजूद हैं, जो अपनी-अपनी टीम के लिए जोरदार समर्थन कर रहे हैं। इस बीच विराट कोहली के साथी और क्रिकेट के 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने खास अंदाज में मैच का मज़ा लिया। दोनों टीमों को एक साथ सपोर्ट करते दिखे।

क्रिस गेल का दिलचस्प अंदाज

आईपीएल फाइनल देखने आए क्रिस गेल ने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वे आरसीबी की जर्सी पहनकर आए थे। उन्होंने पंजाब किंग्स की जर्सी भी पहनी और दोनों टीमों को बराबर का सपोर्ट दिया। गेल आईपीएल में दोनों टीमों के लिए खेल चुके हैं और दोनों ही टीमें अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं।


क्रिस गेल का आईपीएल रिकॉर्ड्स

क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ की थी। इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और फिर पंजाब किंग्स की ओर से खेले। गेल ने केकेआर के लिए 16, पंजाब के लिए 41 और आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 85 मैच खेले। वह आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (175 नाबाद रन) के रिकॉर्डधारी हैं। इसके अलावा गेल के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

खिताब के लिए आरसीबी-पंजाब की जंग

आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की भिड़ंत के साथ लीग को नया चैंपियन मिलने जा रहा है। अब तक दोनों में से कोई भी टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला लेकिन हर बार खिताब से चूक गई। 2011 और 2016 के फाइनल में क्रिस गेल आरसीबी का हिस्सा थे। वहीं पंजाब किंग्स ने 2014 में फाइनल तक सफर तय किया था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हारकर ट्रॉफी से दूर रह गई थी।

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। टिम साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोके, फिर भी टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

Nov 01, 2026