सम्मान की जंग में राजस्थान की जीत, वैभव सूर्यवंशी ने खेली मैच-विनिंग पारी, सीजन में CSK को 10वी

सम्मान की जंग में राजस्थान की जीत, वैभव सूर्यवंशी ने खेली मैच-विनिंग पारी, सीजन में CSK को 10वीं हार

By : Rashmi Dubey
सम्मान की जंग में राजस्थान की जीत, वैभव सूर्यवंशी ने खेली मैच-विनिंग पारी, सीजन में CSK को 10वीं हार

CSK vs RR Full Highlights: आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच साख की लड़ाई में राजस्थान ने दमदार जीत दर्ज की। चेन्नई द्वारा दिए गए 188 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने 17 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हासिल कर लिया। इस मुकाबले में चेन्नई को सीजन की 10वीं हार का सामना करना पड़ा। वहीं राजस्थान ने जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।

वैभव-संजू ने रखी जीत की नींव

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने महज 19 गेंदों में 36 रन की तूफानी पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। सैमसन ने 31 गेंदों में 41 रन बनाए। उनके आउट होने तक राजस्थान को जीत के लिए 53 रन और चाहिए थे। इस मजबूत नींव ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

ध्रुव जुरेल का दमदार फिनिश

राजस्थान रॉयल्स की जीत में ध्रुव जुरेल ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए शानदार पारी खेली। उन्होंने मथीशा पथिराना की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। जुरेल ने सिर्फ 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 57 और संजू सैमसन ने 41 रन की पारी खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 98 रन की अहम साझेदारी की। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी 19 गेंदों पर 36 रन की तेजतर्रार पारी खेली। गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के लिए 2 विकेट झटके।

CSK की पारी में ब्रेविस-म्हात्रे का योगदान

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं आयुष म्हात्रे ने 43 रन की अहम पारी खेली। शिवम दुबे ने भी 39 रन का योगदान दिया। कप्तान एमएस धोनी ने 17 गेंदों में 16 रन बनाए और इस दौरान अपने टी20 करियर में 350 छक्के पूरे किए। राजस्थान के गेंदबाजों में युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

संबंधित सामग्री

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। तिलक वर्मा कप्तान है और वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है। भारत-पाक मुकाबला 22 नवंबर को दोहा में है।

Nov 02, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर;  न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर; न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड कि खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है।

Oct 26, 2026