जोस बटलर शतक से चूके, दिल्ली पहली बार नहीं बचा पाई 200+ रन, गुजरात की धमाकेदार जीत...

जोस बटलर शतक से चूके, दिल्ली पहली बार नहीं बचा पाई 200+ रन, गुजरात की धमाकेदार जीत...

By : Rashmi Dubey
जोस बटलर शतक से चूके, दिल्ली पहली बार नहीं बचा पाई 200+ रन, गुजरात की धमाकेदार जीत...

GT vs DC Highlights Today IPL Match: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए, लेकिन गुजरात ने 20वें ओवर में 7 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। यह पहली बार था जब दिल्ली आईपीएल के किसी मैच में 200 से अधिक रन बनाने के बाद भी लक्ष्य को डिफेंड नहीं कर पाई।

गुजरात टाइटंस की संघर्षपूर्ण शुरुआत

गुजरात टाइटंस को अपने होमग्राउंड पर 204 रनों का विशाल लक्ष्य मिला, लेकिन उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने 36 रन की अहम पारी खेली और फिलहाल ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। हालांकि, सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात ने 74 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया और अब भी जीत के लिए 130 रनों की आवश्यकता थी।

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास

आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स ने जब भी पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 या उससे अधिक रन बनाए थे, तब उसने हर बार लक्ष्य को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। दिल्ली ने अब तक 13 बार ऐसा किया था। बता दें गुजरात टाइटंस ने इस बार एक नया इतिहास रचा और आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ 200 से अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने वाली पहली टीम बन गई। यह जीत गुजरात के शानदार खेल का परिणाम थी।

जोस बटलर और तेवतिया की धाकड़ बल्लेबाजी

जोस बटलर और शेरफन रदरफोर्ड के शानदार खेल की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 74 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद जीत की ओर कदम बढ़ाए। रदरफोर्ड ने 43 रन बनाकर अहम योगदान दिया, लेकिन मैच का फैसला राहुल तेवतिया के छक्के ने किया, जिसने गुजरात को जीत दिला दी। आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे और मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी के सामने राहुल ने पहली ही गेंद पर छक्का और फिर चौका लगाकर गुजरात की जीत सुनिश्चित कर दी। जोस बटलर 97 रन बनाकर नाबाद लौटे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इस मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य 206 रन का था जिसे केकेआर ने 2023 में गुजरात के खिलाफ सफलतापूर्वक चेज किया था। अब गुजरात इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है। वहीं आरसीबी ने भी इस मैदान पर 200 से ज्यादा का लक्ष्य चेज किया है।

संबंधित सामग्री

आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आज अहमदाबाद में भिड़ेंगे। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए मुकाबला बेहद अहम है।

May 12, 2026
टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाया है। अहमदाबाद फाइनल में टीम इंडिया के पास इतिहास बदलने का मौका।

Mar 07, 2026