क्वालिफायर में सुपरस्टार्स की जंग, टॉप-5 खिलाड़ी होंगे आमने-सामने, देखें रिकॉर्ड

क्वालिफायर में सुपरस्टार्स की जंग, टॉप-5 खिलाड़ी होंगे आमने-सामने, देखें रिकॉर्ड

By : Rashmi Dubey
क्वालिफायर में सुपरस्टार्स की जंग, टॉप-5 खिलाड़ी होंगे आमने-सामने, देखें रिकॉर्ड

Top 5 Battle in PBKS vs MI Qualifier-2: 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक तरफ श्रेयस अय्यर की टीम क्वालिफायर-1 में मिली हार के बाद वापसी की तलाश में है। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी नज़र आ रही है। मुंबई को जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को मजबूत शुरुआत देनी होगी। पंजाब की तरफ से प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस पर तेज शुरुआत की जिम्मेदारी होगी।

बुमराह vs इंग्लिस

पंजाब किंग्स के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस और मुंबई इंडियंस के स्पीयरहेड जसप्रीत बुमराह के बीच आज एक हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने को मिल सकती है। बुमराह को एलिमिनेटर की तरह इस मैच में भी नई गेंद थमाई जा सकती है, जिससे उनकी जोश इंग्लिस से सीधे टक्कर होगी।

इंग्लिस शुरुआत में भले ही कुछ मैचों में फ्लॉप रहे हों, लेकिन लीग के आखिरी मैच में उन्होंने फॉर्म के संकेत दिए थे। बुमराह जहां इस सीजन 11 मैचों में 18 विकेट झटक चुके हैं। वहीं इंग्लिस ने 9 मुकाबलों में 201 रन बनाए हैं।

प्रियांश vs बोल्ट

आईपीएल 2025 के इस बड़े मुकाबले में पंजाब के युवा ओपनर प्रियांश आर्य और मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के बीच दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी। बोल्ट नई गेंद से खतरनाक साबित होते हैं। अक्सर पहले ही ओवर में विकेट निकाल लेते हैं।

वहीं प्रियांश का खेलने का अंदाज शुरुआत से ही आक्रामक रहा है। अब देखना होगा कि तेज गेंद और स्विंग के खिलाफ प्रियांश की आक्रामकता कितनी टिकाऊ साबित होती है। आंकड़ों की बात करें तो प्रियांश इस सीजन अब तक 15 मैचों में 431 रन बना चुके हैं। वहीं बोल्ट के नाम 15 मैचों में 21 विकेट हैं।

रोहित vs अर्शदीप

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच आज मुकाबले की शुरुआत से ही दिलचस्प जंग देखने को मिल सकती है। रोहित ने पिछले मैच में 81 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन शुरुआत में उन्हें दो जीवनदान मिले थे।

वहीं अर्शदीप अपनी स्विंग और लेंथ से रोहित को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। इस सीजन में अर्शदीप ने 15 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं, जबकि रोहित 14 पारियों में 410 रन बना चुके हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। अगर रोहित अर्शदीप की गेंदों से पार पा जाते हैं, तो पंजाब के लिए मैच की राह मुश्किल हो सकती है।

हार्दिक vs अय्यर

आईपीएल 2025 क्वालिफायर-2 में एक दिलचस्प मुकाबला दोनों टीमों के कप्तानों हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर के बीच देखने को मिलेगा। हार्दिक इस सीजन गेंदबाजी में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। मिडिल ओवरों में अय्यर को चुनौती दे सकते हैं। वहीं मार्कस स्टोइनिस भी उस वक्त क्रीज पर हो सकते हैं। हार्दिक को निशाना बना सकते हैं।

हार्दिक ने इस सीजन 14 मैचों में 209 रन बनाए हैं और 13 विकेट झटके हैं। दूसरी ओर अय्यर गजब की फॉर्म में हैं। अब तक 15 पारियों में 516 रन बना चुके हैं। स्टोइनिस ने भले ही पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं किया हो, लेकिन पिछले दो मुकाबलों में उन्होंने लय हासिल की है और 9 पारियों में 152 रन बना चुके हैं। इस मुकाबले में इन तीनों की भिड़ंत रोमांच बढ़ा सकती है।

बेयरस्टो vs जैमीसन

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में एक और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। इंग्लैंड के पावर हिटर जॉनी बेयरस्टो और न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के बीच। बेयरस्टो को खास तौर पर प्लेऑफ मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने एलिमिनेटर में 22 गेंदों पर 47 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की।

वहीं जैमीसन ने इस सीजन में सिर्फ 2 मैच खेले हैं और 1 विकेट लिया है जो विराट कोहली का था। ऐसे में बेयरस्टो के खिलाफ उनकी रणनीति और लेंथ दोनों की परीक्षा होगी। 

संबंधित सामग्री

आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आज अहमदाबाद में भिड़ेंगे। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए मुकाबला बेहद अहम है।

May 12, 2026
टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाया है। अहमदाबाद फाइनल में टीम इंडिया के पास इतिहास बदलने का मौका।

Mar 07, 2026