गुजरात टाइटंस की ताकत में हुआ इजाफा, प्लेऑफ से पहले जुड़े दो धाकड़ खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस की ताकत में हुआ इजाफा, प्लेऑफ से पहले जुड़े दो धाकड़ खिलाड़ी

By : Rashmi Dubey
गुजरात टाइटंस की ताकत में हुआ इजाफा, प्लेऑफ से पहले जुड़े दो धाकड़ खिलाड़ी

Gujarat Titans: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। गुजरात टाइटन्स के पास अब तीन अहम मुकाबले बचे हैं, जिसमें टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस बीच फ्रेंचाइजी के लिए एक राहत भरी खबर आई है। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी 14 मई को टीम से फिर जुड़ने जा रहे हैं, जिससे टीम की ताकत काफी बढ़ जाएगी।

तनाव के चलते लौटे थे विदेशी खिलाड़ी

भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस वजह से इंग्लैंड के जोस बटलर और साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी स्वदेश लौट गए थे।

हालांकि, अन्य विदेशी खिलाड़ी जैसे राशिद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, कगिसो रबाडा और करीम जनत भारत में ही रुके रहे, जिससे उनकी टीमों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

कोएत्जी को भी मिलेगा मौका

आईपीएल 2025 में जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक 11 मुकाबलों में 500 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। उनकी फॉर्म टीम के लिए प्लेऑफ की रेस में बड़ी ताकत साबित हो सकती है।

दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को अब तक सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए। उनकी वापसी से टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलना तय है।

गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ में मजबूत पकड़

शुभमन गिल की अगुआई में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 11 में से 8 मुकाबले जीतकर 0.793 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए गुजरात की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने के बेहद करीब है और खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।

गुजरात टाइटंस के सामने तीन अहम मुकाबले

गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 में अब लीग स्टेज के तीन महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं। पहला मैच 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 22 मई को अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। आखिरी लीग मुकाबला 25 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा। ये तीनों मैच प्लेऑफ में टीम की स्थिति तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

संबंधित सामग्री

अगरकर का बड़ा दांव: 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ेगा कार्यकाल या BCCI लगाएगा ब्रेक?

अगरकर का बड़ा दांव: 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ेगा कार्यकाल या BCCI लगाएगा ब्रेक?

अजीत अगरकर ने BCCI से 2027 वर्ल्ड कप तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग की है। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने कई खिताब जीते, अब बोर्ड के फैसले का इंतजार है।

Mar 19, 2026