प्लेऑफ से बाहर हुई टीम की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

प्लेऑफ से बाहर हुई टीम की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

By : Rashmi Dubey
प्लेऑफ से बाहर हुई टीम की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 में परेशानियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई और अब स्टार ऑलराउंडर नितीश राणा की चोट ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। चोट के चलते राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहम मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा।

रियान पराग ने किए तीन बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस के वक्त राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने नितीश राणा की चोट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राणा फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। पराग ने यह भी कहा कि टीम को अब सम्मान के लिए खेलना है और मैदान पर प्रोफेशनल एप्रोच दिखानी होगी।

उन्होंने टीम में तीन बदलाव किए हैं । कुमार कार्तिकेय की जगह वानिंदु हसरंगा की वापसी हुई है, जबकि कुणाल राठौर और युद्धवीर को भी मौका दिया गया है।

नितीश राणा का प्रदर्शन रहा फीका

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में नीतीश राणा को 4.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। मौजूदा सीजन में राणा अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने अब तक खेले 11 मैचों में सिर्फ 217 रन बनाए हैं। इससे पहले राणा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 2853 रन बनाए हैं, जिसमें 20 अर्धशतक शामिल हैं।

पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर लुढ़की राजस्थान

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से केवल 3 में ही जीत हासिल कर पाई है, जबकि 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

6 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट -0.780 है। इसी खराब प्रदर्शन के चलते टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। फिलहाल राजस्थान पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है।

संबंधित सामग्री

किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहते वैभव सूर्यवंशी? 15 वर्षीय स्टार का जवाब चर्चा में

किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहते वैभव सूर्यवंशी? 15 वर्षीय स्टार का जवाब चर्चा में

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि वह किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे। 15 वर्षीय बल्लेबाज के जवाब ने सभी को चौंका दिया और चर्चा तेज हो गई।

Jul 30, 2026
IPL 2026: राजस्थान की हार के बाद रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, रिकॉर्ड्स की बरसात के बीच गुजरात फाइनल में

IPL 2026: राजस्थान की हार के बाद रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, रिकॉर्ड्स की बरसात के बीच गुजरात फाइनल में

IPL 2026 क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने नायाब साझेदारी की।

May 30, 2026
IPL 2026 क्वालिफायर-2 में गुजरात की मजबूत वापसी, गिल-सुदर्शन की साझेदारी से मैच में रोमांच बढ़ा

IPL 2026 क्वालिफायर-2 में गुजरात की मजबूत वापसी, गिल-सुदर्शन की साझेदारी से मैच में रोमांच बढ़ा

IPL 2026 क्वालिफायर-2 में राजस्थान ने 214 रन बनाए। गुजरात की शुरुआत धमाकेदार रही, गिल-सुदर्शन की साझेदारी ने मैच रोमांचक बना दिया। सूर्यवंशी की 96 रन की पारी चर्चा में रही।

May 29, 2026
अगर बारिश ने रोका RR vs GT मैच, तो किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट? समझिए पूरा समीकरण

अगर बारिश ने रोका RR vs GT मैच, तो किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट? समझिए पूरा समीकरण

RR vs GT दूसरे क्वालीफायर में अगर बारिश ने मैच रोका तो कौन फाइनल में पहुंचेगा? पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ नियमों के आधार पर पूरा गणित अब साफ हो रहा है।

May 29, 2026
IPL 2026: क्वालिफायर-2 में आज गुजरात और राजस्थान की टक्कर, फाइनल का टिकट दांव पर 

IPL 2026: क्वालिफायर-2 में आज गुजरात और राजस्थान की टक्कर, फाइनल का टिकट दांव पर 

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी।

May 29, 2026