Vaibhav Sooryavanshi Reply

किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहते वैभव सूर्यवंशी? 15 वर्षीय स्टार का जवाब चर्चा में

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि वह किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे। 15 वर्षीय बल्लेबाज के जवाब ने सभी को चौंका दिया और चर्चा तेज हो गई।

किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहते वैभव सूर्यवंशी? 15 वर्षीय स्टार का जवाब चर्चा में

Vaibhav Sooryavanshi News

भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से पूछे गए सवाल का जवाब चर्चा का विषय बन गया। उनसे पूछा गया कि आखिर किस गेंदबाज के खिलाफ वह बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे? इस पर उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा दिए। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के एक वीडियो में युवा बल्लेबाज ने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

बता दें कि IPL में शानदार प्रदर्शन और टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनका यह बेबाक जवाब उनके आत्मविश्वास की भी झलक माना जा रहा है।

सवाल बदला लेकिन जवाब नहीं

दरअसल, मामला राजस्थान रॉयल्स के एक इंटरव्यू का है। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि ऐसा कौन-सा गेंदबाज है जिसके खिलाफ वह बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे? उन्होंने तुरंत जवाब दिया, 'कोई नहीं है अभी।' इसके बाद जब उनसे सिर्फ IPL के किसी गेंदबाज का नाम बताने को कहा गया तो भी उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें ऐसा कोई गेंदबाज नहीं मिला, जिससे वह बचना चाहें।

जोफ्रा आर्चर का नाम लेने की सलाह भी नहीं मानी

बातचीत के दौरान प्रेजेंटर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कम से कम टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम ही ले लें। इसके बावजूद वैभव अपने जवाब पर कायम रहे। वहीं, बातचीत में मौजूद रविंद्र जडेजा ने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी उनके लिए मार्केट में ऐसा कोई गेंदबाज आया ही नहीं है। जब यही सवाल जडेजा से पूछा गया तो उन्होंने जोफ्रा आर्चर का नाम लिया और कहा कि अच्छा है वह उनकी ही टीम में हैं।

इंग्लैंड दौरे पर आर्चर ने दी थी चुनौती

हालांकि हालिया इंग्लैंड दौरे में जोफ्रा आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी को लगातार दो टी20 मुकाबलों में आउट किया था। उस सीरीज में युवा बल्लेबाज तीन मैचों में केवल 42 रन बना सके। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार वापसी करते हुए तीन टी20 मैचों में 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया।

अब दलीप ट्रॉफी में निभाएंगे नई जिम्मेदारी

वैभव सूर्यवंशी को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, टीम की कप्तानी ईशान किशन करेंगे। करियर के शुरुआती दौर में मिली यह जिम्मेदारी इस बात का संकेत मानी जा रही है कि भारतीय क्रिकेट में उन्हें भविष्य के तीनों प्रारूपों के खिलाड़ी के तौर पर तैयार किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026