आज से फिर शुरू होगा आईपीएल का रोमांच, प्लेऑफ के लिए RCB के सामने KKR की चुनौती

आज से फिर शुरू होगा आईपीएल का रोमांच, प्लेऑफ के लिए RCB के सामने KKR की चुनौती

By : Rashmi Dubey
आज से फिर शुरू होगा आईपीएल का रोमांच, प्लेऑफ के लिए RCB के सामने KKR की चुनौती

RCB vs KKR record at M Chinnaswamy: आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर लौट रहा है। टूर्नामेंट 17 मई से फिर से शुरू होगा। इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। यह मैच आरसीबी के लिए काफी अहम है, क्योंकि जीत के साथ ही वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

हालांकि, चिन्नास्वामी में केकेआर के खिलाफ उसका रिकॉर्ड चिंता का विषय है। बैंगलोर की टीम 2015 से यहां कोलकाता से हारती आ रही है। ऐसे में आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट पाने के लिए 10 साल पुराना सूखा खत्म करना होगा।

चिन्नास्वामी में KKR का दबदबा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को हराना हमेशा चुनौती भरा रहा है। इस मैदान पर कोलकाता ने RCB के खिलाफ लगातार पांच मुकाबले जीते हैं। 2015 के बाद से बेंगलुरु की टीम एक बार भी अपने घरेलू मैदान पर KKR को शिकस्त नहीं दे सकी है। यदि ओवरऑल रिकॉर्ड पर नज़र डालें, तो भी RCB पिछड़ती हुई नज़र आती है। चिन्नास्वामी में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें RCB ने सिर्फ 4 और KKR ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है।

RCB पर भारी पड़ा इतिहास

आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी कमजोर रही है। बैंगलोर ने सिर्फ 15 मैच जीते हैं, जबकि 20 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि आरसीबी को केकेआर के खिलाफ हमेशा मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

वैसे मौजूदा सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं। बैंगलोर ने 17 साल बाद चेपक में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया और 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया। ऐसे में कोलकाता के खिलाफ भी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ने की उम्मीद की जा सकती है।

KKR की राह अब भी मुश्किल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 में इस बार शानदार खेल दिखाया है। टीम के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। इसके साथ ही लगातार मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरे नज़र आ रहे हैं। अब तक खेले गए 11 मैचों में आरसीबी ने 8 जीते हैं और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है।

अगर टीम 17 मई को कोलकाता को हरा देती है तो उसकी जगह आधिकारिक तौर पर पक्की हो जाएगी। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन में खराब रहा है। टीम ने 12 में से सिर्फ 5 मैच जीते हैं और 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। ऐसे में उसके लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

संबंधित सामग्री

Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं, जिनकी कल्पना भी मुश्किल है। जानिए उनके 12 रिकॉर्ड जिनकी लिस्ट दी गई है।

Nov 24, 2026
ICC Ban On Saliva: भारतीय कप्तान गिल को ICC  से बड़ा झटका!  बॉल पर लार बैन वाले मामले में करारा जवाब

ICC Ban On Saliva: भारतीय कप्तान गिल को ICC से बड़ा झटका! बॉल पर लार बैन वाले मामले में करारा जवाब

गेंद पर लार लगाने पर लगी रोक हटाने की भारतीय कप्तान शुभमन गिल की मांग के बावजूद आईसीसी फिलहाल अपने फैसले पर अडिग है। परिषद का इस नियम की समीक्षा करने का कोई इरादा नहीं है।

Nov 24, 2026
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ में जुटेंगी क्रिकेट और राजनीति की हस्तियां

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ में जुटेंगी क्रिकेट और राजनीति की हस्तियां

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है

Nov 23, 2026
एक ड्रॉ ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, WTC फाइनल का टिकट पाने के लिए अब करना होगा चमत्कार

एक ड्रॉ ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, WTC फाइनल का टिकट पाने के लिए अब करना होगा चमत्कार

वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ होने से भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है

Nov 23, 2026
फैसला बदला तो खिल उठा गिल का चेहरा, विकेट की खुशी में मैदान पर थिरक उठे कप्तान

फैसला बदला तो खिल उठा गिल का चेहरा, विकेट की खुशी में मैदान पर थिरक उठे कप्तान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला

Nov 23, 2026