जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने खत्म किया IPL 2025, पंजाब की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने खत्म किया IPL 2025, पंजाब की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

By : Rashmi Dubey
जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने खत्म किया IPL 2025, पंजाब की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

PBKS vs DC Highlights IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद पंजाब की टॉप-2 में बने रहने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली ने अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की।

दिल्ली कैपिटल्स को 207 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस ने 55 रनों की मजबूत सलामी साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि, राहुल 35 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल के आउट होने के बाद दिल्ली ने सिर्फ 10 रन ही बनाए थे, तब फाफ डु प्लेसिस भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दिल्ली की जीत में करुण नायर की अहम भूमिका

सेदिकुल्लाह अटल सिर्फ़ 22 रन ही बना सके, जिसकी वजह से दिल्ली ने जल्द ही 93 रन पर तीन विकेट खो दिए। इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए करुण नायर ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से टीम का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने समीर रिज़वी के साथ 62 रनों की अहम साझेदारी की। नायर ने सिर्फ़ 27 गेंदों पर 44 रन बनाए। जब ​​नायर पवेलियन लौटे तो दिल्ली को सिर्फ़ 5 ओवर में जीत के लिए 52 रनों की ज़रूरत थी।

समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की साझेदारी

समीर रिजवी ने एक छोर संभाले रखा और 25 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 18 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में रखा। दोनों के बीच आखिरी विकेट के लिए नाबाद 53 रनों की अहम साझेदारी हुई। हालांकि पंजाब किंग्स अभी 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और उनका एक मैच बचा है, लेकिन इस हार के बाद उनके टॉप-2 में बने रहने की राह काफी कठिन हो गई है।

मुस्तफिजुर रहमान की तेज गेंदबाजी

दिल्ली के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत की नींव रखी। इसके अलावा विपराज निगम और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती दी।

संबंधित सामग्री

Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा पर आईसीसी ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार मिली और एख डिमेरिट पॉइंट जुड़ा। मंगलवार को तीसरे मुकाबले में इतिहास रच सकती हैं।

Oct 20, 2026