राहुल की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी बनी बेंगलुरु की हार की वजह, दिल्ली ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार ज

राहुल की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी बनी बेंगलुरु की हार की वजह, दिल्ली ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत...

By : Rashmi Dubey
राहुल की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी बनी बेंगलुरु की हार की वजह, दिल्ली ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत...

RCB vs DC IPL 2025: आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को करारी शिकस्त दी। गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में केएल राहुल की तूफानी पारी ने मैच का रुख पलट दिया। राहुल ने 93 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए दिल्ली को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और विप्राज निगम ने भी कमाल का प्रदर्शन किया । वहीं आरसीबी की ओर से टिम डेविड और फिलिप साल्ट ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

केएल राहुल की दमदार पारी से दिल्ली ने आसानी से जीता मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा दिए गए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे केएल राहुल, जिन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान राहुल के बल्ले से 7 चौके और 6 लंबे छक्के निकले।

उनके साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने भी मोर्चा संभाला और नाबाद 38 रन बनाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। स्टब्स ने 4 चौके और 1 छक्का लगाकर राहुल का अच्छा साथ दिया।

साल्ट और डेविड की तूफानी बल्लेबाज़ी से RCB ने बनाया मजबूत स्कोर

रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम की तरफ से फिलिप साल्ट और टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया।

साल्ट ने सिर्फ 17 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं टिम डेविड ने भी आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। विराट कोहली ने तेज़ 22 रन बनाए और पाटीदार ने 25 रन का योगदान दिया।

दिल्ली के गेंदबाज़ों ने बांधे रखे RCB के हाथ

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए RCB की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। कुलदीप यादव और विप्राज निगम ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2-2 विकेट झटके। खास बात यह रही कि दोनों ही गेंदबाज़ों ने अपने 4-4 ओवर के स्पेल में बेहद किफायती रन दिए। कुलदीप ने 17 और विप्राज ने केवल 18 रन खर्च किए। वहीं मोहित शर्मा और मुकेश कुमार ने भी सधी हुई गेंदबाज़ी करते हुए एक-एक विकेट हासिल किया।

संबंधित सामग्री

आईपीएल 2026: चिन्नास्वामी में आज बड़ा मुकाबला, आरसीबी और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने

आईपीएल 2026: चिन्नास्वामी में आज बड़ा मुकाबला, आरसीबी और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने

आईपीएल 2026 में आरसीबी और गुजरात टाइटन्स के बीच आज बड़ा मुकाबला। चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा मैच, विराट कोहली शानदार फॉर्म में।

Apr 24, 2026
IPL 2026: आरसीबी vs एलएसजी आज, बल्लेबाजों पर टिकी नजर

IPL 2026: आरसीबी vs एलएसजी आज, बल्लेबाजों पर टिकी नजर

आईपीएल 2026 में आज आरसीबी और एलएसजी के बीच मुकाबला। बेंगलुरु को बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीद, जबकि लखनऊ की गेंदबाजी दे सकती है चुनौती।

Apr 15, 2026