वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले केएल राहुल, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले केएल राहुल, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

By : Rashmi Dubey
वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले केएल राहुल, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

KL Rahul gets to his 18th half-century in Test cricket: पहली पारी में नाकाम रहने के बाद केएल राहुल ने लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की। मुश्किल हालात में खेलते हुए उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इंग्लैंड में बतौर ओपनर 9वीं बार 50+ स्कोर बनाकर राहुल ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। बता दें राहुल ने यह उपलब्धि सिर्फ 42 पारियों में हासिल की। वहीं सहवाग को इसके लिए 49 पारियां लगी थीं।

तीसरे सबसे सफल भारतीय ओपनर

इंग्लैंड की जमीन पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय ओपनर की लिस्ट में सुनील गावस्कर का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने 57 पारियों में 19 बार यह कारनामा किया था। उनके बाद मुरली विजय और केएल राहुल हैं, जिन्होंने 42-42 पारियों में 9-9 बार 50+ स्कोर बनाए हैं। केएल राहुल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 75 फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज हैं ( टेस्ट में 26, वनडे में 25 और टी20 में 24) ।



इंग्लैंड में निभा रहे अहम जिम्मेदारी

विराट कोहली और रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब केएल राहुल भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन चुके हैं। वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में भी नज़र आ रहे हैं। उनकी तकनीक इंग्लैंड की पिचों पर हमेशा असरदार रही है और लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने यह साबित भी किया है। अब टीम इंडिया को उनसे उम्मीद होगी कि दूसरी पारी में वे टीम को 300 के करीब पहुंचाएं, क्योंकि इससे कम स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ डिफेंड करना बेहद मुश्किल होगा।

संबंधित सामग्री

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दिन यशस्वी जायसवाल 13 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए और केएल राहुल सिर्फ 4 रन बना सके। अरुणाचल प्रदेश का मैच कानूनी विवाद के चलते रद्द हुआ।

Oct 11, 2026
Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के मैदान में उतरना पड़ सकता है। बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को इशारा किया है।

Sep 30, 2026
India Vs Srilanka: भारत ने दूसरे दिन 460/9 बनाए, पडिक्कल ने 167 रन जड़े; श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति

India Vs Srilanka: भारत ने दूसरे दिन 460/9 बनाए, पडिक्कल ने 167 रन जड़े; श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन स्टम्प होने तक भारत ने 9 विकेट पर 460 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन जड़े, जबकि राहुल और जुरेल ने अर्धशतक लगाए।<br/>

Aug 16, 2026
वॉर्मअप मैच के अंतिम ओवर में सिराज का छक्कों का तूफान, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

वॉर्मअप मैच के अंतिम ओवर में सिराज का छक्कों का तूफान, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

भारत ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच 6 विकेट से जीत लिया। मैच का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवर में आया जब मोहम्मद सिराज ने लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगाकर जिताया।

Aug 09, 2026