प्लेऑफ से पहले RCB के लिए खुशखबरी, मैच विनर गेंदबाज की वापसी...

प्लेऑफ से पहले RCB के लिए खुशखबरी, मैच विनर गेंदबाज की वापसी...

By : Rashmi Dubey
प्लेऑफ से पहले RCB के लिए खुशखबरी, मैच विनर गेंदबाज की वापसी...

Josh Hazlewood Update, IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम का लीग स्टेज का आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से है। टॉप 2 में जगह बनाने के लिहाज से यह काफी अहम माना जा रहा है। इस अहम मैच से पहले रजत पाटीदार और पूरी टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आखिरकार भारत लौटकर टीम से जुड़ गए हैं, जिससे आरसीबी की गेंदबाजी और भी मजबूत होगी।

जोश हेजलवुड के वापसी से RCB को प्लेऑफ में मजबूती

जोश हेजलवुड आईपीएल स्थगित होने के बाद 8 मई को स्वदेश लौट आए थे। टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने पर भारत नहीं लौटे। उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता थी क्योंकि वह 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की टीम में भी शामिल हैं।

हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया था कि जो खिलाड़ी भारत लौटना चाहते हैं उनके फैसले का सम्मान किया जाएगा और बोर्ड उनका समर्थन करेगा। इस बीच हेजलवुड ने टीम के साथ फिर से जुड़कर बड़ी राहत दी है।

पर्पल कैप की दौड़ में टॉप 5 में कायम

पर्पल कैप की दौड़ में जोश हेजलवुड का नाम भी शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने RCB को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। 10 मैचों में 18 विकेट लेकर वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप 5 सूची में बने हुए हैं। इस समय वे पर्पल कैप होल्डर प्रसिद्ध कृष्णा से मात्र 4 विकेट पीछे हैं।

टिम डेविड की चोट से टीम को झटका

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टिम डेविड हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि वे बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं थी और उनका पैर ठीक से मूव नहीं कर पा रहा था। ऐसे में यह मुश्किल लग रहा है कि वे आने वाले मैचों में खेल पाएंगे। इस खबर ने आरसीबी खेमे में चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन जोश हेजलवुड की टीम में वापसी से यह तनाव काफी हद तक कम हो गया है।

टॉप 2 की दौड़ में निर्णायक मुकाबला

आईपीएल सीजन 18 के लीग स्टेज का अंतिम और बेहद अहम मैच 27 मई को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करने के लिए निर्णायक साबित होगा। खासतौर पर RCB के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है ताकि वे पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर सकें और प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत कर सकें।

संबंधित सामग्री

Shreyas Iyer T20 Century: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास; तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बनें

Shreyas Iyer T20 Century: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास; तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बनें

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। इसके साथ ही वे टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बन गए।

Oct 07, 2026
Kalyan Singh  Death Anniversary: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में ओबीसी मोर्चा सक्रिय

Kalyan Singh Death Anniversary: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में ओबीसी मोर्चा सक्रिय

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले भाजपा ने पिछड़े वर्ग के बीच संपर्क बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर...

Aug 20, 2026
IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर, 27 करोड़ के पंत 15 करोड़ में दिल्ली लौटे, लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे कुलदीप

IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर, 27 करोड़ के पंत 15 करोड़ में दिल्ली लौटे, लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे कुलदीप

IPL में बड़े ट्रेड ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की तस्वीर बदल दी है। ऋषभ पंत फिर दिल्ली लौट आए हैं, जबकि कुलदीप यादव अब लखनऊ की जर्सी में नजर आएंगे।

Jun 23, 2026
IPL 2026 में बड़ा बदलाव, ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी; खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

IPL 2026 में बड़ा बदलाव, ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी; खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है और नया कप्तान जल्द तय होगा।

May 29, 2026
IPL 2026 प्लेऑफ की रेस इन 4 टीमों ने मारी बाज़ी? आंकड़ों से खुला जीत का 'राज'

IPL 2026 प्लेऑफ की रेस इन 4 टीमों ने मारी बाज़ी? आंकड़ों से खुला जीत का 'राज'

IPL 2026 के प्लेऑफ में बेंगलुरु, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान पहुंची। आंकड़े बताते हैं कि मजबूत टॉप ऑर्डर, विकेट लेने वाले गेंदबाज और लगातार जीत ने इन्हें सबसे आगे रखा।

May 25, 2026