Shreyas Iyer maiden Century in T20 international

Shreyas Iyer T20 Century: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास; तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बनें

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। इसके साथ ही वे टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बन गए।

By : संजय चतुर्वेदी
Shreyas Iyer T20 Century: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास; तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बनें

Shreyas Iyer T20i Match

क्रिकेट। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सातवें पुरुष भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अय्यर ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

इकाना में अय्यर का तूफान

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज  की टीम ने 19.1 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। कप्तान शाई होप ने 52 और शेरफेन रदरोफोर्ड ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से अपना डेब्यू मैच खेल रहे नमन धीर ने तीन विकेट लिए। जवाब में टीम इंडिया ने 172 रनों का लक्ष्य सिर्फ 14.4 ओवर में हासिल कर लिया। अय़्यर की पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। ईशान किशन 27 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। संजू सैमसन 9 गेंदों में 11 रन और अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए.

तीनों फॉर्मेट में शतकलगाने वाले भारतीय

अय्यर से पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल कर चुके हैं। सुरेश रैना ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। वे टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले भी पहले भारतीय थे।

अय्यर के नाम तीन और रिकॉर्ड

बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले अय्यर केवल तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ने तीन शतक और सूर्यकुमार यादव ने एक शतक लगाया है। भारत के लिए बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा सबसे तेज शतक है। अय्यर ने 42 गेंदों में 100 रन पूरे किए। बतौर कप्तान सबसे तेज शतक रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 35 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में चेज करते हुए अब तक केवल चार भारतीय खिलाड़ी शतक लगा पाए हैं। अय्यर से पहले केएल राहुल दो बार ऐसा कर चुके हैं। वहीं, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने एक-एक बार यह कारनामा किया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026