9 साल बाद IPL फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, क्वालीफायर-1 में पंजाब को दी करारी शिकस

9 साल बाद IPL फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, क्वालीफायर-1 में पंजाब को दी करारी शिकस्त

By : Rashmi Dubey
9 साल बाद IPL फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, क्वालीफायर-1 में पंजाब को दी करारी शिकस्त

IPL 2025 Qualifier 1 Highlights:आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी ने इस मैच में पंजाब की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 101 रन पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में बेंगलुरु ने आसानी से लक्ष्य हासिल करते हुए 10 ओवर पहले मैच अपने नाम कर लिया। इससे पहले आरसीबी ने आखिरी बार 2016 में आईपीएल का फाइनल खेला था।

9 साल बाद वापसी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 के बाद पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। कई मौकों पर बेंगलुरु ने प्लेऑफ तक पहुँचने में सफलता पाई, लेकिन फाइनल तक का सफर पूरा नहीं कर पाई थी। इस बार टीम की जीत की नींव गेंदबाज सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने रखी, जिन्होंने समान रूप से 3-3 विकेट लिए। वहीं बल्लेबाजी में फिल साल्ट ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और 27 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाकर टीम को मजबूती दी।

RCB की जीत के तीन सितारे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में कप्तान रजत पाटीदार के पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने सही साबित किया। सुयश शर्मा ने 3 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं जोश हेजलवुड ने 3.1 ओवरों में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनकी प्रभावशाली गेंदबाजी के चलते पंजाब अपनी घरेलू पिच पर केवल 101 रन पर ही सिमट गई। जब बल्लेबाजी का समय आया तो फिल साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 56 रन बनाकर टीम की जीत की नींव रखी।

हार के बावजूद बाहर नहीं हुई पंजाब

पहले क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है। पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने के कारण पंजाब किंग्स को क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा। अब पंजाब का मुकाबला दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा।

संबंधित सामग्री

 IPL News: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, गांगुली और युवराज संभालेंगे नई जिम्मेदारी

IPL News: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, गांगुली और युवराज संभालेंगे नई जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स 2027 सीजन से पहले टीम प्रबंधन में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सौरव गांगुली डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और युवराज सिंह बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Jun 19, 2026
रोहित और हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया; अब अफगानिस्तान वनडे सीरीज में वापसी तय

रोहित और हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया; अब अफगानिस्तान वनडे सीरीज में वापसी तय

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। विराट कोहली पहले ही बाहर हैं।

Jun 09, 2026
IPL 2026: आरसीबी vs एलएसजी आज, बल्लेबाजों पर टिकी नजर

IPL 2026: आरसीबी vs एलएसजी आज, बल्लेबाजों पर टिकी नजर

आईपीएल 2026 में आज आरसीबी और एलएसजी के बीच मुकाबला। बेंगलुरु को बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीद, जबकि लखनऊ की गेंदबाजी दे सकती है चुनौती।

Apr 15, 2026
अगरकर का बड़ा दांव: 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ेगा कार्यकाल या BCCI लगाएगा ब्रेक?

अगरकर का बड़ा दांव: 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ेगा कार्यकाल या BCCI लगाएगा ब्रेक?

अजीत अगरकर ने BCCI से 2027 वर्ल्ड कप तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग की है। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने कई खिताब जीते, अब बोर्ड के फैसले का इंतजार है।

Mar 19, 2026