क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली का बल्ला भले ही नहीं चला, लेकिन मैदान के बाहर उनके व्यवहार ने फैंस का दिल जीत लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में विराट कोहली को बिना खाता खोले आउट करने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी को उन्होंने एक खास तोहफा दिया।
दरअसल, बे ओवल में खेले गए मुकाबले के बाद विराट कोहली न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम पहुंचे। यहां उन्होंने मैट हेनरी को अपने ऑटोग्राफ वाली टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की और शानदार गेंदबाजी के लिए उनकी तारीफ भी की।
इस खास पल का वीडियो न्यूजीलैंड क्रिकेट के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि इस मुकाबले में मैट हेनरी ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने 9.4 ओवर में महज 27 रन देकर 6 विकेट झटके। भारत की पूरी टीम 89 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने 244 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
विराट के इस जेस्चर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।