11 राज्यों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान

11 राज्यों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट

By : स्वदेश डेस्क
11 राज्यों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान

नईदिल्ली।  लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है। इस चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। शाम पांच बजे तक 60.19 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है। इस चरण में कुल 1331 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज के रण में 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक असम में 74.86 प्रतिशत, बिहार में 56.01 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत, दादर नागर हवेली दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.52 प्रतिशत, गुजरात में 55.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.05 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 62.28 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 55.13 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उधर, गुजरात की पांच तथा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की एक-एक विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक गुजरात की वीजापुर सीट पर 59.47 प्रतिशत, खंभात में 59.90 प्रतिशत, पोरबंदर में 51.93 प्रतिशत, वाघोडिया में 63.75 प्रतिशत और माणावदर सीट पर 48.45 प्रतिशत मतदान हुआ। कर्नाटक की शोरापुर सीट पर 66.72 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल की भगवानगोला सीट पर 73.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन सीटों पर वोटिंग 

आज उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल में तो मतदान शुरू होने से पहले की कतारें लगनी शुरू हो गईं। जानीपुर और मुर्शिदाबाद में ऐसा ही नजारा दिखा।

प्रधानमंत्री ने वोट डाला - 

आज अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे चरण के लिए अपना वोट डाला। सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट के अंतर्गत अलौली, बेलदौर और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान शाम चार बजे तक होगा। गुजरात के गांधीनगर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा उम्मीदवार हैं। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट का प्रतिनिधित्व लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज कर चुके हैं। यह सीट 1989 से भाजपा के पास है। तीसरे चरण में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद जोशी, सपा की डिंपल यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद होगा।


संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026